छोटी दीवाली के दिन धारदार हथियार के नोक पर NH में बाइक सवार से हुई थी लूट: चार आरोपी वारदात में थे शामिल, सुपेला पुलिस ने 1 को किया अरेस्ट, 3 अब भी गिरफ्त से दूर

भिलाई। शहर में जहां जोरों शोरों से दीवाली की तैयारियां चल रही थी। तमाम लोग शॉपिंग करने अपने घरों से निकल रहे थे। उसी वक्त सुपेला थाना के पास नेशनल हाईवे में 23 अक्टूबर को छोटी दीवाली के दिन बीच शहर में एक लूट की घटना हुई थी। जिसमे कुल चार आरोपियों ने धारदार चाकू और तलवार की नोक पर बाइक सवार से 25 हजार रुपए की लूट की थी।

सुपेला पुलिस ने इस घटना के एक आरोपी को कैंप 1 से गिरफ्तार कर लिया है पर अभी भी 3 आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। सुपेला TI दुर्गेश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मी नगर निवासी कलीम खान ने उसके साथ लूट होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

उसके मुताबिक 23 अक्टूबर को वह अपने दोस्त सलमान खान के साथ भिलाई-3 से बाइक से सुपेला अपने घर आ रहा था। रात पौने 9 बजे के आस पास वह जैसे ही सुपेला थाने के पास पहुंचा था कि नेशनल हाईवे पर 4 लड़कों ने उनका रास्ता रोक लिया और लूट को अंजाम दिया।

इस पूरे मामले में एक आरोपी आशीष यादव और तीन अन्य उसके साथी थे। उनके हाथ में धारदार हथियार तलवार और चाकू था। उन्होंने कलीम और सलमान को रोका। इसके बाद गाली गलौच करते हुए जबरदस्ती उसकी जेब से नगद 25 हजार रुपए लूट लिया। इसके बाद चारों आरोपी वहां से फरार हो गए।

टीआई दुर्गेश शर्मा ने आगे बताया कि उन्हें बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी आशीष यादव साक्षरता चौक कैंप- 2 में देखा गया है। तुरंत पुलिस की एक टीम बनाई गई और वहां भेजा गया। सुपेला पुलिस ने मौके पर घेराबंदी करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथी सन्नी बघेल उर्फ गोलू, राहुल और छत्रपाल साहू के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट की रकम जब्त कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...