Bhilaians के लिए काम की खबर: अब घर बैठे बनेगा 5 वर्ष तक के छोटे बच्चों का आधार कार्ड…मितान योजना से मिलेगी घर पहुंच सेवा…बस आपको इस नंबर पर करना होगा कॉल; पढ़िए डिटेल्स

भिलाई। भिलाई नगर वासियों के लिए अच्छी खबर है। 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड अब घर बैठे ही बन जाएगा। मुख्यमंत्री मितान योजना से अब 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड भी बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए मितान योजना में इसे शामिल करते हुए 1 नवंबर 2022 से इसका शुभारंभ किया है। अब छोटे बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को मशक्कत करने की जरूरत नहीं है। एक माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार कार्ड मितान योजना के माध्यम से बनेगा और घर बैठे उन्हें आधार कार्ड प्राप्त हो जाएगा।

एक कॉल में घर पर आएंगे मितान
एक फोन कॉल के बाद मितान की टीम घर आकर स्वयं बच्चों का आधार कार्ड बनाने का काम करेगी। इसके लिए मितान योजना के टोल फ्री नंबर 14545 पर संपर्क करना होगा। इस सुविधा के बाद लोगों को अपने बच्चों को भीड़भाड़ में लेकर जाने व कतार में लगकर परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आधार कार्ड आज के समय में व्यक्ति का पहचान पत्र होने के साथ ही सबसे अहम दस्तावेज है और इसके बिना अनेकों कार्य अटक सकते हैं।

पेरेंट्स की दूर हुई चिंता
आधार कार्ड बनवाने के लिए छोटे बच्चों को चॉइस सेंटर लेकर जाना कठिन कार्य है। इसके साथ ही बच्चों को भीड़ में लेकर जाना और कतार में लगकर आधार बनवाना आसान नहीं है। इसीलिए ज्यादातर परिजन बच्चों का आधार कार्ड बनवाने से घबराते हैं। लेकिन अब इसकी चिंता प्रदेश के मुख्यमंत्री ने दूर कर दी है। अब आसानी से बच्चों का आधार कार्ड मितान योजना के माध्यम से बनवाया जा सकता है।

मोबाइल नंबर भी होगा अपडेट
इसके साथ ही लोग अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर भी सुधरवा सकते हैं। इसके अलावा मितान योजना के माध्यम से घर बैठे जन्म, मृत्यु, शादी, प्रमाण पत्र के साथ ही जाति प्रमाण पत्र, आय, निवास प्रमाण पत्र व गुमास्ता लाइसेंस की सुविधाएं भी मिल रही है और घर बैठे यह सभी प्रमाण पत्र प्राप्त हो रहे हैं। अब इसमें बच्चों के आधार कार्ड बनाने की योजना को भी शामिल कर दिया गया है।

महापौर नीरज पाल एवं निगम आयुक्त रोहित व्यास ने इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लोगों को दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। भिलाई में 35 बच्चों के आधार कार्ड बनाकर उन्हें घर पर दिए जा चुके हैं तथा मितान योजना के माध्यम से कई लोगों ने अपने मोबाइल नंबर भी अपडेट करवाएं हैं।

Read Also :

https://bhilaitimes.com/new-service-added-in-the-cm-mitan-yojana-on-cg-foundation-day/

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...