भिलाई में कांग्रेस भवन के लिए जमीन की मंजूरी: 2023 का चुनाव नए भवन से लड़ेगी कांग्रेस…नींव रखने 14 को भिलाई आ रहे CM भूपेश

भिलाई। कांग्रेस पार्टी 2023 का विधानसभा चुनाव भिलाई में नए भवन से लड़ेगी। जिला प्रशासन की ओर से जमीन की सारी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कांग्रेस पार्टी ने जमीन का पैसा भी जमा कर दिया है। 10 हजार स्क्वेयरफीट के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से 15 लाख रुपए जमा किया गया है। यह जमीन राजनीतिक दल को मिलने वाली छूट और नियमों के आधार पर मिली है।

  • कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने भिलाई TIMES से कहा कि, राधिका नगर में जमीन मिली है। सुपेला थाने के पीछे जमीन की प्रक्रिया चल रही थी। अब थाने के पीछे कांग्रेस पार्टी का अपना खुद का भवन होगा। अभी स्थाई रूप से कहीं पर भी जमीन नहीं है। जमीन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
  • जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने बताया कि, 2023 का विधानसभा चुनाव हमारी पार्टी इसी दफ्तर से लड़ने की तैयारी में है। हमारी कोशिश होगी कि चुनाव से पहले बिल्डिंग को कंप्लीट करा ले। सीएम भूपेश बघेल 14 नवंबर को भूमिपूजन करने आ रहे हैं। इसकी तैयारी शुरू हो गई है।
  • जिलाध्यक्ष ने भिलाई TIMES को यह भी बताया कि, सीएम भूपेश राधिका नगर में आयोजित कार्यक्रम के अलावा जिला ओलंपिक के कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे। खुर्सीपार में जिला ओलंपिक का समापन किया जाएगा। शाम 4 बजे से दोनों कार्यक्रम होंगे। विस्तृत जानकारी जल्द ही आ जाएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...

मंत्री ओपी चौधरी का बड़ा ऐलान : अब सिर्फ...

रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल यानी हाउसिंग बोर्ड की भूमिका अब केवल मकान बनाने तक सीमित नहीं रहेगी। प्रदेश सरकार इसे...