भिलाई में कल भारत जोड़ो यात्रा: खुर्सीपार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजन…भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव भी होंगे शामिल…यहां से होगी शुरुआत; जानिए

भिलाई। देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती एवं चिल्ड्रंस डे के अवसर पर कल सोमवार दिनांक 14 सितंबर 2022 को खुर्सीपार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भारत जोड़ी यात्रा निकाली जाएगी।

भिलाई नगर निगम जोन वन खुर्सीपार के शिवालय से वार्ड नंबर 50 दुर्गा मंच तक इस यात्रा का आयोजन किया जाएगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भी भारत जोड़ी यात्रा में शामिल होंगे। यह यात्रा सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कि है। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा तय की है।

पिछले दिनों भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे, जिसमें वे राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिला कर रोजाना 25 KM पैदल यात्रा किए थे।

इसके पूर्व में भी छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में कल दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के खुर्सीपार क्षेत्र में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जाएगी। गौरतलब हैं की इसके पहले भी भिलाई और दुर्ग में कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा निकाली गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खेलते-खेलते पानी से भरे टब में गिरने...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आज दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घर के आंगन में खेलते...

चक्रवाती तूफान को लेकर मंत्री टंक राम वर्मा का...

रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अर्नब के संभावित असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ में प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया...

रायगढ़ में राशन दुकान चोर गिरोह का पर्दाफाश :...

रायगढ़। जिले में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को लगातार निशाना बना रहे चावल-शक्कर चोर गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुसौर पुलिस...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले : 15 नवंबर से...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर 2026 से धान खरीदी शुरू होगी और किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा।...