CM भूपेश का आज रायपुर और दुर्ग दौरा: बाल दिवस समारोह में लेंगे हिस्सा…”नेहरू का भारत डॉट कॉम” वेबसाईट का करेंगे शुभारंभ…शाम को भिलाई ओलंपिक खेल महोत्सव में होंगे शामिल; देखिये शेड्यूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिलें में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल लेगें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् हुए 14 नवंबर को सुबह 11 बजे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ”नेहरू का भारत डॉट कॉम” वेबसाइट का शुभारंभ करेगें।

  • मुख्यमंत्री बघेल 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दोपहर 12ः45 बजे बाल दिवस समारोह में शामिल होंगे।
  • मुख्यमंत्री बघेल दोपहर 1ः30 बजे साइंस कॉलेज रायपुर से मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे।
  • मुख्यमंत्री बघेल इस दौरान शाम 5ः30 बजे खुर्सीपार स्टेडियम भिलाई पहुंचेगें और वहां आयोजित भिलाई ओलंपिक खेल महोत्सव में शामिल लेंगे।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भिलाई के राधिका नगर मैदान में राजीव भवन (कांग्रेस कार्यालय) का शिलान्यास भी करेंगे।

CM बघेल ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने निवास कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने बाल दिवस पर सभी बच्चों सहित प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि पंडित नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे, बच्चे भी उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। इसी स्नेह और प्रेम के कारण पंडित नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार ने पंडित नेहरू के पदचिन्हों पर चलते हुए कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिये हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इसी तर्ज पर हिन्दी मीडियम स्कूल भी प्रारंभ किए जा रहे हैं। बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुपोषण योजना शुरू की गई है। इससे लगभग 2 लाख से ज्यादा बच्चे कुपोषण से मुक्त हो गए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...