CG: थाने में जवान ने खुद को मारी गोली: मौके पर ही हो गई मौत, पारिवारिक विवाद में जान देने की बात आ रहीं सामने

कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक सहायक आरक्षक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। घटना बीते देर रात की बताई जा रही है। वहीँ घटना के बाद से ही पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, बमनी निवासी सजेंद्र ठाकुर(35) धनोरा थाने में पिछले 10 महीने से पदस्थ था। 2013 में उसकी शादी हुई थी। सजेंद्र का एक बेटा भी है। ऐसा कहा जा रहा है कि वो पारिवारिक विवाद की वजह से परेशान था। कई बार इसका जिक्र भी वह कर चुका था। इस बीच रविवार रात को थाने में बने बैरक में सोने चला गया था। उसी दौरान रात को 11 बजे के आस-पास गोली लगने की आवाज आई थी।

इसके बाद नीचे थाने में मौजूद जवान मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बावजूद जवानों ने किसी तरह से दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा कि सजेंद्र की लाश जमीन पर पड़ी थी। फिर जवानों ने सीनियर अधिकारियों को इसकी सूचना दी थी। अब सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया है। परिजनों को भी इस बात की सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद सोमवार सुबह थाने पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है सहायक आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते जान दी है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर...

रायपुर। अमलीपदर की ऐतिहासिक रथयात्रा छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। भगवान श्री जगन्नाथ सबको साथ लेकर चलने और...

छात्रों से मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप में...

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पतोरा की प्रधान पाठिका ममता शांडिल्य को छात्रों से मारपीट, अभद्र भाषा के इस्तेमाल...

हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को DPI का अल्टीमेटम,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हड़ताल पर बैठे अतिथि शिक्षकों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने प्रदेश...

एक ही पेड़ पर युवक-युवती के शव मिलने से...

जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और...