बॉलीवुड फिल्म में नजर आएगा ‘बसपन का प्यार’ गाने वाले सहदेव: इस अभिनेता का किरदार निभाएगा दिरदो, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में होगी शूटिंग

रायपुर। बसपन का प्यार गाने के बाद चर्चा में आने वाले छत्तीसगढ़ के सहदेव दिरदो जल्द ही बॉलीवुड की एक फिल्म में नजर आएंगे। सहदेव इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव का किरदार निभाएंगे। चर्चा है कि इस फिल्म की शूटिंग छत्तीसगढ़ के अलग अलग हिस्सों में शूट की जाएगी। 13 साल के सहदेव नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि, फिल्म का नाम शबरी है।

सहदेव ने मीडिया को बताया कि, वो वर्तमान में बस्तर के आदेश्वर एकेडमी में कक्षा 8वीं में पढ़ाई कर रहा है। उनकी देख भाल करने वाले पिंटू मानिकपुरी के पास मुंबई से एक कॉल आया था। जिन्होंने कॉल किया था वो मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से थे। उन्होंने पिंटू को बताया कि, एक्टर राजपाल यादव की फिल्म शबरी की शूटिंग CG के कवर्धा समेत आस-पास के कुछ इलाकों में होनी है। इस फिल्म में राजपाल यादव के बचपन का रोल अदा करने सहदेव को ऑफर किया गया है। फिर पिंटू ने इस बात की जानकारी सहदेव को दी। सहदेव ने कहा कि, वो और पिंटू टीम से मिलने के लिए बस्तर से रवाना हो गए हैं।

सहदेव के करियर की यह चौथी और बॉलीवुड के बड़े पर्दे के लिए यह पहली फिल्म होगी। इसने इससे पहले अजित जोगी, संघर्ष और बस्तर बॉय जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, ये फिल्में अभी रिलीज नहीं हुई हैं। इनकी शूटिंग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इन्हें रिलीज किया जाएगा। सहदेव को सिनेमा जगत में जाता देख बस्तर के लोगों में भी काफी खुशी का माहौल है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...