छत्तीसगढ़ में 4 नवजात बच्चो की मौत: SNCU वार्ड में भर्ती थे सभी बच्चे…परिजनों ने अस्पताल पर लगाया लापरवाही का आरोप; स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहीं ये बात…जानिए पूरा मामला

इस मामले में बच्चों के परिजनों ने अस्पताल में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण जान गई है।

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सुरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आ रहीं है। दरहसल अंबिकापुर के अस्पताल में नवजात 4 बच्चों की मौत हो गई है। सभी बच्चे अंबिकापुर अस्पताल के स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (SNCU) में एडमिट थे। रविवार रात को यहां बिजली गुल हुई। अगले दिन सुबह पता चला है कि 4 बच्चों की मौत हो गई है। इस मामले में बच्चों के परिजनों ने अस्पताल में गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण जान गई है। पूरा मामला मेडिकल कॉलेज स्थित मातृ शिशु अस्पताल का है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहीं ये बात…
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 4 बच्चों की मौत की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है। इसलिए विभागीय प्रमुख अधिकारी, हेल्थ सेक्रेटरी को फोन कर तत्काल एक जांच टीम गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मैंने सीएम को भी इस बात की जानकारी दे दी है। मैं खुद अस्पताल जाऊंगा और जायजा लूंगा।

इस बात का पता लगाया जाएगा। ये देखा जाएगा कि कहां कमियां आई हैं। मौके पर जाकर हम जानकारी लेंगे। परिजनों से भी बात करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल ने क्या कहा…
बच्चों के परिजन कहने लगे कि बिजली बंद हुई थी। इस वजह से बच्चों की जान गई है। अस्पताल ने भी लापरवाही की है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि बिजली जरूर कुछ देर के लिए बंद हुई थी, लेकिन वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट चालू था। बच्चों की हालत पहले से क्रिटिकल थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...