छत्तीसगढ़ में शराबी पति ने पत्नी के ऊपर कुल्हाड़ी से किया हमला; महिला को लहूलुहान हालत में छोड़ कर जंगल भागा… पुलिस ने किया अरेस्ट, मौके पर महिला… वजह जान कर हो जाएंगे हैरान

पति ने पत्नी पर बेरहमी पूर्वक कुल्हाड़ी से किया वार, मौके पर महिला को अधमरा छोर कर भागा

कोरबा। छत्तीसगढ़ में शराब की लत की वजह से आए दिन नए-नए बड़े वारदात सामने आ रही है। ताजा मामला कोरबा जिले का है। जहाँ पति ने अपनी पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला किया है। आरोपी ने अपनी पत्नी के ऊपर बेरहमी से कुल्हाड़ी से हमला किया है। इस वारदात से इलाके में सनसनी मच गई है। हालांकि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना कोरबा के शयांग थाना इलाके का है।

बताया जा रहा है कि, उसने अपनी पत्नी पर इसलिए हमला किया क्योकि उसने उसको शराब पिने के लिए पैसे नहीं दिए थे। पत्नी ने केवल इतना कहा कि- आपने पहले से इतनी पी रखी है और कितना पीओगे। मेरे पास पैसे नहीं है। ये सुनने के बाद युवक आक्रोशित हो गया और गाली गलौज करने लगा फिर उसने कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रफुल्ल यादव (38), निवासी खिसलारीपारा पत्नी लगनमती (35) और 16 साल के बेटे रामकुमार के साथ रहता है। वह घर का खर्चा चलाने के लिए रोजी मजदूरी करता है। रोजाना की तरह वह रविवार को भी शराब पीकर घर पहुंचा था। शाम के वक्त तीनों ने मिलकर खाना खाया।

महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी। इतने में चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला लगनमती का भाई मौके पर पहुंच गया। वहीं आरोपी पति फरार हो गया था। जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका उपचार जारी है। इसके अलावा पुलिस को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद से पुलिस ने इस केस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मगर आरोपी गांव में नहीं मिला था। इस बीच गांव के ही किसी शख्स ने बताया कि उसे जंगल की तरफ भागते हुए देखा गया है। इसके बाद पुलिस की टीम ने जंगल में दबिश दी और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ : डिप्टी कलेक्टर पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए...

दोहरे हत्याकांड का खुलासा : जादू-टोने के शक में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिरबिरा में हुए बुजुर्ग दंपति के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने...

बसोहली उत्सव 2026 में छत्तीसगढ़ के कार्टूनिस्ट सागर कुमार...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त कार्टूनिस्ट सागर कुमार जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले...

लोहा चोरी पर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन का बयान; BSP से...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र से लोहा चोरी की खबरों को भिलाई ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने पूरी तरह भ्रामक और निराधार बताया है। एसोसिएशन के...