6 महीने पहले शादी, चरित्र पर शंका…फिर पत्नी की गला रेत कर हत्या: छत्तीसगढ़ में शराबी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट… इस बहाने से ले गया था खेत; आरोपी जीजा को सालियों ने रस्सी से बांध कर पकड़ा… पुलिस ने किया अरेस्ट; जानिए पूरा मामला

बलौदाबाजार। जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शराबी युवक ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतर दिया है। उसे अपने पत्नी के कैरेक्टर पर शंका था। इसी वजह से उसने चाकू से पत्नी का गला रेत कर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अँसुअर आरोपी अपनी पत्नी को भाजी तोड़ने के बहाने खेत ले गया था। ‌उसने वारदात को अंजाम वहीँ दिया है। ये मामला बलौदाबाजार जिले के गिधपुरी थाना क्षेत्र का है।

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मल्दी निवासी राजेश चौहान(30) की शादी जून महीने में ही गेयतरा निवासी ममता(24) से हुई थी। शादी के 2 महीने बाद तक सब कुछ ठीक था। राजेश गुजरात में मजदूरी करता था। मगर शादी के बाद से वह वापस नहीं गया था। कहा जा रहा है कि शादी के 2 महीने बाद से ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था। आए दिन राजेश से ममता से झगड़ा करता था। कई बार मारपीट कर चुका था।

पता चला है कि आरोपी को पत्नी पर शक था कि उसका किसी और के साथ संबंध है। इस बात की जानकारी ममता ने अपने मायके वालों को दी थी। मगर मायके वालों की समझाइश के बाद वह अपनी पति के साथ ही गांव में रहती थी। इस बीच 15 दिन पहले ममता अपने मायके आ गई थी।

उधर, 2 दिन पहले ही आरोपी अपनी पत्नी को लेने उसके मायके गया था। यहां दो दिन तक दोनों साथ रहे। मगर शनिवार दोपहर को वह अपनी पत्नी को ये कहकर खेत की तरफ ले गया कि चलो हम खेत में भांजी तोडेंगे, लेकिन 2 घंटे बीत जाने के बाद भी दोनों वापस नहीं लौटे। इस बीच ममता के चीखने-चिल्लाने की आवाज आई। ये सुनकर ममता की बहन मौके पर गईं। वहां उन्होंने देखा कि ममता की लाश जमीन पर पड़ी थी।

वहीं आरोपी खेत में ही मौजूद था। मगर वह भागने की फिराक में था। ऐसे में ममता की दोनों बहनों ने उसे पकड़ लिया। पकड़ने के बाद से खेत से लगे ही उनके में घर में ले गई। यहां ले जाने के बाद ममता की बहनों ने राजेश का हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। फिर परिजनों को इस बात की सूचना दी और पुलिस को भी इस बारे में बताया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। मगर भागते वक्त आरोपी को चोटें आई थीं। इसलिए उसे पलारी के अस्पताल में ले जाया गया था। वहीं पुलिस ने उससे पूछताछ की। मगर आरोपी अब तक ये कबूल नहीं कर रहा है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या की है। वह बार-बार पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।

पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर लिया था। ममता के गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया है। माना जा रहा है कि चाकू से गला रेतकर ही उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में रखा है। ममता की बहनों ने बताया है कि आरोपी शराबी है। वो आए दिन ममता से झगड़ा करता था। उसे पीटता था। हमेशा कहता था कि वो उसे मार देगा। आखिरकार उसने ममता को मार ही दिया है। फिलहाल पुलिस इस केस में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड: घर से...

हेड कांस्टेबल ने किया सुसाइड बिलासपुर। छत्तीसगढ़ न्यायधानी बिलासपुर जिले में एक हेड कांस्टेबल लखन मेश्राम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उनका शव...

लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्यौहार देखने छत्तीसगढ़ आए विदेशी...

रायपुर। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव आम चुनाव की प्रक्रिया, जनता के बीच उत्साह, पार्टियों की सक्रियता और मतदान को समझने के लिए विदेश...

एजुकेशन: KD पब्लिक स्कूल दुर्ग में प्रवेश प्रारंभ, जानिए...

भिलाई। के डी पब्लिक स्कूल छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समग्र विकास प्रदान करने के लिए सदा से ही समर्पित रहा है। विद्यालय में...

Online सट्टा “महादेव बुक” समेत अन्य App के खिलाफ...

इसके पहले गोवा से 8 सटोरी हुए थे गिरफ्तार पुलिसवालों ने दूध-सब्जी वाला बन कर की रेकी 30 करोड़ से अधिक लेनदेन की जानकारी पुलिस को...

ट्रेंडिंग