केंद्रीय मंत्री का छत्तीसगढ़ दौरा: अमित शाह के रैली से पहले इन रास्तों को किया गया डायवर्ट… यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी… इन मार्गो पर निकलने से पहले पढ़ ले ये खबर

कोरबा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ आ रहे है। कोरबा में बड़ी राजनैतिक रैली करेंगे। लिहाजा जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा और कार्यक्रम की तैयारियों का रोडमैप तैयार कर लिया हैं। पुलिस विभाग ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी किया गया हैं, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री के मूवमेंट के दौरान शहर के वीआईपी मार्ग सहित कई अन्य मार्गो को डायवर्ट करने के साथ ही आम लोगों के लिए प्रतिबंधित कर दिया जायेगा।

पार्किंग व्यवस्था
1- कुसमुंडा दीपिका व उरगा की ओर से आम सभा मे आने वाले लोग पार्किंग क्रमांक 4 जश्न रिसोर्ट के बगल में एवं पार्किंग क्रमांक 5 सोनालिया स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

2- दरी कटघोरा की ओर से आमसभा में आने वाले लोग सीएसईबी चौक से बुधवारी होते हुए पार्किंग क्रमांक 06 मुड़ापार बाजार ग्राउंड और पार्किंग क्रमांक 07 सर्कस मैदान में वाहन पार्क करेंगे।

3-करतला रजगामार मानिकपुर बालको एवं रामपुर क्षेत्र से आने वाले लोग भी पार्किंग क्रमांक 06 मुड़ापार बाजार ,07 सर्कस ग्राउंड और पार्किंग क्रमांक 08 घंटाघर मैदान और पार्किंग क्रमांक 09 एसईसीएल हेलीपेड मैदान में वाहन पार्क करेंगे।

4-पार्किंग क्रमांक 01 सतनाम भवन और पार्किंग क्रमांक 2 गुरुद्वारा भवन को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है। वीआईपी पार्किंग के लिए पास वितरित किया गया है । उक्त पार्किंग तक वाहन लाने किये पुलिस द्वारा जारी किया गया पास दिखाना अनिवार्य होगा।

प्रतिबंधित मार्ग
सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड से इंदिरागांधी स्टेडियम से होते हुए राताखार बाईपास से होकर सर्वमंगला मंदिर तक वीआईपी के मूवमेंट होने के कारण उक्त मार्ग आम यातायात के लिए प्रतिबंधित होगा।

1 घंटा पहले रोक दिया जाएगा आवागमन:
गृह मंत्री के रूट (सीएसईबी हेलीपेड से बायपास इंदिरा स्टेडियम-राताखार बायपास होते हुए सर्वमंगला मंदिर तक) पर वीआईपी आगमन के एक घंटा पूर्व आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

डायवरसन मार्ग:
दीपिका कुसमुंडा की ओर से सर्वमंगला रोड का इस्तेमाल कर कोरबा पहुँचने वाले वाहन डायवर्सन मार्ग बांकीमोंगरा- एनटीपीसी -दरी-ध्यानचंद चौक होते हुए कोरबा पहुँच सकते हैं। इसी तरह कनकी तरदा की ओर से नहर रोड का इस्तेमाल कर सर्वांमंगला कोरबा पहुचने वाले वाहन उरगा की ओर से कोरबा पहुँच सकते हैं।

भारी वाहन प्रतिबंधित :
वीआईपीपी कार्यक्रम की वजह से कुसमुंडा -दीपिका-उरगा-दरी-बालको मानिकपुर की ओर से कोरबा शहर को क्रॉस कर अपने गंतव्य को जाने वाले वाहनों का शहर में एंट्री प्रतिबंधित किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...