छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री शशिकांता राठौर ने ली अंतिम साँस; मॉर्निंग वॉक के दौरान आया दिल का दौरा… राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर; अधिवक्ता से राजनीति तक… जानिए कैसा रहा उनका करियर

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की कांग्रेस नेत्री और राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर ने शनिवार को 62 साल की उम्र में अंतिम साँस ली है। मिली जानकारी के अनुसार वे सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान गाय को पानी पिलाते वक्त उन्हें दिल का दौरा आया। वे लंबे समय से डायलिसिस पर भी थीं। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

शशिकांता राठौर इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान संगठन से जुड़े कड़े फैसले लेने के लिए वे जानी जाती थीं। लगभग 4 दशक तक उन्होंने जिले में कांग्रेस की सक्रिय राजनीति की। शशिकांता राठौर को एक बेहतरीन अधिवक्ता के रूप में भी पहचाना जाता था। अपनी वकालत के दौरान भी वे जनसहायता के लिए हमेशा तत्पर रहीं।

राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने के पहले से राठौर नियमित रूप से परिवार परामर्श केन्द्र में वरिष्ठ सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहीं और परिवारों को जोड़ने में उनका अहम योगदान रहा। कांग्रेस नेत्री के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। कांग्रेस ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निवास पर स्थानीय नेताओं और आम लोगों की भीड़ है। सभी अपनी नेता को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में पूर्व मंत्री के प्रतिनिधि सहित 200 कांग्रेस...

दुर्ग-भिलाई। दुर्ग जिले में कांग्रेस के कई बडे़ नेता समेत कई कार्यकर्ता लगातार भाजपा में प्रवेश कर रहे है। रविवार सुबह पूर्व गृहमंत्री के...

भिलाई के EV स्कूटी शोरूम में लगी आग: 15-20...

भिलाई। दुर्ग जिले में गाड़ी शोरूम में आगजनी हो गई है। ये हादसा भिलाई के पावर हाउस में हुआ है। नंदनी रोड में स्थित...

भिलाई में ढह गई निर्माणधीन स्कूल के छत की...

भिलाई। दुर्ग जिले में निर्माणधीन स्कूल के चाट की सेंटरिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे की चपेट में आने से...

ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में छत्तीसगढ़ से एक्टर...

जगदलपुर। बॉलीवुड अभिनेता साहिल खान को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच की SIT ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक मामले में...

ट्रेंडिंग