CG में पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट: विवाद के बाद कुल्हाड़ी से चेहरे पर किया हमला… दो बच्चों के सर से उठा मां का साया… आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस; पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

आरोपी अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था- पुलिस

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बेरहम पति ने अपनी पत्नी की हत्या की है। शुक्रवार को आरोपी ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला किया। जिसके वजह से उसकी पत्नी के मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है।

जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके से साक्ष्य जुटाए गए हैं। मर्डर में इस्तेमाल किए गए कुल्हाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ये घटना जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। आरोपी की पहचान संपत सारथी उम्र 45 साल, निवासी जोगीडीपा के वार्ड नंबर 1 के रूप में हुई है।

घटनास्थल पर पुलिस जांच करते हुए

मिली जानकारी के अनुसार, संपत सारथी और सुरेखा सारथी के 2 बच्चों है। पति को शराब पीने की बुरी आदत है। जिसके चलते उन दोनों के मध्य आए दिन विवाद होता रहता था। जानकारी मिली है कि, संपत बच्चों के साथ भी शराब पीकर मारपीट करता था। परिवार ने कई बार इस बात की कंप्लेन पुलिस से भी की थी। भकसर के एक रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हुआ। जिससे गुस्से में आकर आरोपी पति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर कुल्हाड़ी से 2-3 बार बेरहमी से जानलेवा हमला किया। जिससे मौके पर ही उसकी पत्नी सुरेखा ने दम तोड़ दिया।

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण रहना के TI रविंद्र अनन्त ने जानकारी देते हुए बतया कि, ”आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। जब वे घटना स्थल पर पहुंचे, तो आंगन में लाश पड़ी हुई था। शव को पीएम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपी अक्सर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता था, जिसकी कंप्लेंट भी थाने में की गई थी।”

पुलिस ने आगे बतया कि, दोनों को समझाइस भी दी गई थी। दो-चार दिन आरोपी पति ठीक रहता था, लेकिन इसके बाद वो फिर से मारपीट और झगड़ा शुरू कर देता था। आरोपी के दो बच्चे हैं, जिसमें 14 साल का बेटा और 16 साल की एक बेटी है। आरोपी पति संपत सारथी और सुरेखा सारथी झाड़ू, सूप, टुकनी बेचने का कार्य करते थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

वेस्ट माइनिंग विवाद के बीच NMDC में बड़ी कार्रवाई...

जगदलपुर। किरंदुल में वेस्ट माइनिंग को लेकर जारी विवाद के बीच NMDC प्रबंधन ने अपने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। किरंदुल...

राजनांदगांव में थाने से भागे लूट के दो आरोपी...

राजनांदगांव। शहर के कोतवाली थाने से लूट के मामले में पकड़े गए दो आरोपियों के फरार होने का मामला सामने आया है। थाने से...

कोयला लेवी घोटाला : कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोयला लेवी घोटाले में गिरफ्तार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के पूर्व अध्यक्ष रामगोपाल...

रायपुर में 2 करोड़ की एप्पल स्टोर चोरी का...

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव स्थित एप्पल स्टोर में हुई करोड़ों रुपये की चोरी के मामले को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने सुलझाने का दावा...