छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य एवं कांग्रेस नेत्री शशिकांता राठौर ने ली अंतिम साँस; मॉर्निंग वॉक के दौरान आया दिल का दौरा… राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर; अधिवक्ता से राजनीति तक… जानिए कैसा रहा उनका करियर

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की कांग्रेस नेत्री और राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर ने शनिवार को 62 साल की उम्र में अंतिम साँस ली है। मिली जानकारी के अनुसार वे सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थी। इस दौरान गाय को पानी पिलाते वक्त उन्हें दिल का दौरा आया। वे लंबे समय से डायलिसिस पर भी थीं। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।

शशिकांता राठौर इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल के दौरान संगठन से जुड़े कड़े फैसले लेने के लिए वे जानी जाती थीं। लगभग 4 दशक तक उन्होंने जिले में कांग्रेस की सक्रिय राजनीति की। शशिकांता राठौर को एक बेहतरीन अधिवक्ता के रूप में भी पहचाना जाता था। अपनी वकालत के दौरान भी वे जनसहायता के लिए हमेशा तत्पर रहीं।

राज्य महिला आयोग की सदस्य बनने के पहले से राठौर नियमित रूप से परिवार परामर्श केन्द्र में वरिष्ठ सदस्य के रूप में भी सक्रिय रहीं और परिवारों को जोड़ने में उनका अहम योगदान रहा। कांग्रेस नेत्री के निधन से प्रदेश में शोक की लहर है। कांग्रेस ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। उनके निवास पर स्थानीय नेताओं और आम लोगों की भीड़ है। सभी अपनी नेता को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे हुए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...