छत्तीसगढ़ में कलयुगी वारदात: गर्भवती बहु से रेप अटेंप्ट की कोशिश… दिव्यांग के बीवी पर बिगड़ी नियत… जेठ ने किया बलात्कार का प्रयास… असफल होने पर जान से मारा; मर्डर मिस्ट्री का ऐसे खुला राज; पढ़िए ये क्राइम स्टोरी

अकेला पा कर अपनी बहु को बनाना चाहता था हवस का शिकार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में शर्मनाक वारदात हुई है। सोमवार को बिलासपुर के सिविल लाइन थाना इलाके के एक घर में प्रेग्नेंट महिला की लाश मिली थी। मौका-ए-वरदात को देखने से ये समझ आ रहा था की महिला की हत्या की गई है। इस मामले का खुलासा हो गया है। खुलासा बेहद ही हैरान और परेशान करने वाला है।

मिली जानकारी के अनुसार, महिला के जेठ ने ही अपनी बहु से रेप करने की कोशिश की थी। जब उसकी कोशिश सफल नहीं हुई तो उसने महिला का गला घोट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की आरोपी छोड़ कर जा चुकी है। उसकी नियत अपने छोटे भाई की बीवी पर बिगड़ गई। जिसके बाद वो अपनी बहु को हवस का शिकार बनाना चाहता था।

उस कलयुगी जेठ को इतनी भी शर्म नहीं आई की हवस के भूख में वो अपनी प्रेग्नेंट बहु को ही वासना की नजर से देखने लगा और रेप अटेंप्ट किया। जब उसकी योजना सफल नहीं हो पाई तो, इस डर से की महिला किसी को कुछ बता मत दें, उसने अपनी प्रेग्नेंट बहु की बेरहमी से हत्या कर दी और दो जान इस दुनिया से छीन ली। भास्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार पढ़िए ये मामला विस्तार से…

भांजे ने खोला राज
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जेठ ने ही शराब के नशे में कमरे में घुसकर पहले रेप की कोशिश की। शादीशुदा युवती के विरोध करने पर पहले उसने मारपीट की। फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के चश्मदीद और मृतका के भांजे ने पूछताछ में हत्या का राज खोला।

मृतक महिला का पति है दिव्यांग
इंदु चौक निवासी पीटर सिंह पैर से दिव्यांग है। वह चौक के पास ही दाबेली बेच कर अपने परिवार चलाता है। वह घर में अपनी पत्नी सत्या सिंह (21) सहित अन्य रिश्तेदारों के साथ रहता है। उसकी पत्नी सत्या सिंह गर्भवती थी। मंगलवार की सुबह सत्या की लाश बिस्तर में पड़ी मिली। उसे देखकर परिजन ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद रात से शादीशुदा युवती का पति पीटर सिंह घर से गायब था। वह नागपुर जाने की बात कहकर निकला था।

पति पर भी पुलिस का था शक
पुलिस ने राजनांदगांव में उसे पकड़ लिया। उससे पूछताछ में पता चला कि वह कृत्रिम पैर लगवाने के लिए जा रहा था। तभी उसे रास्ते में इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस उसे अपने साथ लेकर बिलासपुर आ गई है। रात में उसके गायब होने के कारण पुलिस उस पर शक कर रही थी।

बहु पर बिगड़ी नियत
पीटर सिंह का बड़ा भाई प्रकाश सिंह (28) शराब पीने का आदी है। सोमवार की रात उसका भाई पीटर सिंह नागपुर चला गया, जिसका फायदा उठाकर वह अपनी भाई बहू को अकेली पाकर उसके कमरे में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इस दौरान उसने रेप करने की कोशिश भी। विरोध करने पर उसने बहू सत्या के साथ मारपीट भी की। फिर बाद में उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और अपने कमरे में जाकर सो गया।

जुर्म कबूला
इधर, पुलिस ने प्रकाश से पूछताछ की, तब वह गुमराह करने की कोशिश करने लगा और बहू के कमरे में जाने से इनकार किया, तब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी प्रकाश ने अपराध स्वीकार कर लिया और भाई बहू की गला दबाकर हत्या करने की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी प्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रेग्नेंट थी महिला
सिविल लाइन TI परिवेश तिवारी ने बताया कि मृतका महिला की तीन साल पहले ही शादी हुई थी। परिवारवालों ने बताया कि महिला गर्भवती थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी परिवार वालों के साथ रहते थे। मृतिका के मायके वालों ने भी अपनी बेटी की हत्या की आशंका जताई थी। उन्होंने बताया कि मृतिका अपने ससुराल में खुश नहीं थी। 10 दिन पहले वह मायका गई थी, जहां से उसका पति उसे लेकर आया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ज्वेलरी दुकान में चोरी: दुकान संचालक का...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चोरी का मामला सामने आया है। जिले के मोती काम्प्लेक्स में एक ज्वेलरी दुकान में लूटपाट की घटना...

छत्तीसगढ़ में लोकसभा का चुनाव संपन्न: अब ओडिशा का...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर मतदान सम्पन्न हो गया है। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव अब ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी...

CG में अजब गजब मामला: मतदाता पहुंचा वोट देने…...

CG में अजब गजब मामला रायपुर। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज मतदान हुआ। लोकतंत्र के महापर्व में लोगों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बुजुर्ग...

छत्तीसगढ़ में बंपर वोटिंग: तीसरे चरण के लिए 67.91%...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर मंगलवार को वोटिंग हो रही है। प्रदेश की सातों सीटों पर 67.91% मतदान हुआ है। ये आंकड़े वोटर...

ट्रेंडिंग