BSP क्वार्टर में कर्मचारी की मिली सड़ी-गली लाश: 3-4 दिन से कमरे में पड़ी थी डेड बॉडी… इलाके में मची सनसनी; PM रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा… पढ़िए

पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के दिल्ली राजहरा के BSP (भिलाई स्टील प्लांट) के क्वार्टर में एक कर्मचारी की लाश मिली है। डेड बॉडी सड़ी-गली अवस्स्था में बरामद की गई है। जिसके बाद से ही इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर कार्रवाई के बाद शव को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेजा गया।

बताया जा रहा है कि, दल्ली राजहरा के निर्मला सेक्टर स्थित एक बीएसपी क्वार्टर से बदबू आने की सूचना पुलिस को स्थानियों ने दी। मौके पर पुलिस पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो दिखा की क्वार्टर में अकेले रहने वाले कर्मचारी नंदा चिन्ना रायडू की सड़ी-गड़ी लाश पलंग पर पड़ी हुई है। लाश को देखने पर दो-तीन दिन पहले मौत होने की आशंका जताई जा रही थी। फ़िलहाल, पुलिस ने पूरे मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

पोस्टमॉर्टेम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट में खुलासा हुआ हुई की मृतक कर्मचारी नंदा चिन्ना रायडू की मौत किडनी फेलियर के वजह से हुई है। बताया जा रहा हुई कि, कर्मचारी नंदा चिन्ना रायडू शराबी था। रोजान वो भारी मात्रा में शराब का सेवन करता था। जिस वजह से उसकी किडनी फैल हो गई और उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...