CG – हत्या या हादसा ? रिलेशनशिप में रह रही महिला का उसी के घर में मिला शव, प्रेमी के साथ हुआ था झगड़ा… घर में जगह-जगह बिखरा मिला खून… जांच में जुटी पुलिस

रिलेशनशिप में रह रही महिला का उसी के घर में मिला शव

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला की लाश उसी के घर में मिली है। बताया जा रहा है की कॉलेज रोड पर रिलेशनशिप में रह रही महिला का शव मिला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला नगर के कॉलेज रोड इलाके का है।

जानकारी के अनुसार मृतका फुलासो बाई उर्फ निशा एक युवक रतन देवांगन के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। पड़ोसियों के अनुसार कल रात मृतका और रतन के बीच लड़ाई- झगड़ा हुआ था। सुबह जब पड़ोसी निशा के घर का दरवाजा खुलवाने गए, तब अंदर से कोई आवाज नहीं आई। शंका होने पर पड़ोसियों ने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जब दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची, तब वहां निशा की लाश पड़ी हुई थी। मृतका के शरीर पर तमाम चोट के निशान हैं। साथ ही घर के कई हिस्सों में खून के दाग भी पडे़ हुए हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है, कि मृतका की हत्या की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...