VIDEO: भिलाई में बारात में घुसी कार; शराबी ड्राइवर ने बारातियों को ठोका, कई घायल… गुस्साए लोगों ने पहले कार में की तोड़फोड़ फिर चालक को मार-मार कर किया अधमरा… सैकड़ों लोगों की लगी भीड़; वीडियो आया सामने… देखिए

भिलाई। VVIP जिले दुर्ग के भिलाई में बीती रात बड़ी वारदात हुई है। यहाँ एक शारबी कार चालक ने बारात में कार घुसा दी। बारात में मौजूद लोगों को कार ने टक्कर मार दी। जिससे गुस्साए लोगों ने पहले तो कार में तोड़फोड़ की उसके बाद सैकड़ों के तादाद में मौजूद मोहल्लेवालों और बारातियों की भीड़ ने कार सवार युवकों को जम कर पीटा। लोगों ने कार सवार दो युवक की इतने बुरी तरीके से मारा की उनमें से एक युवक अधमरा हो गया। इस मामले में सुपेला पुलिस ने 10 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

देखिए विडिओ :-

सुपेला पुलिस ने बताया कि, 26 जनवरी को देवांगन परिवार की शादी थी। उनके यहां आई बारात रात में नूरी मस्जिद की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रामनगर सुपेला निवासी दीपक सिंह (35) अपने दोस्त संदीप कुमार जागीर के साथ नूरी मस्जिद की तरफ जा रहा था। गाड़ी CG 04 LG 7660 को संदीप चला रहा था।

पुलिस के अनुसार संदीप काफी नशे में था और तेज रफ्तार में कार को चला रहा था। नूरी मस्जिद के पास अचानक भीड़ देखखर वह अपना संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे रखी दुकानों की टेबल से टकरा गई। इसके बाद कार ने दो तीन बरातियों को टक्कर मार दी। इससे कुछ लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद वहां के लोग और बाराती भड़क गए। उन्होंने कार में जमकर तोड़ फोड़ की साथ ही साथ कार चालक को भी बुरी तरह मारा।

भीड़ ने कार चालक संदीप कुमार को इतना मारा को उसका मुंह फट गया। हाथ पैर और शरीर में भी काफी चोटें आई। सूचना मिलने पर सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका इलाज किया गया।

सुपेला पुलिस का कहना है कि कार चालक को मारकर और कार में तोड़ फोड़ करके लोगों ने कानून को अपने हाथ में लिया है। अगर कार चालक ने एक्सीडेंट किया था तो उन्हें इसकी शिकायत पुलिस में करनी चाहिए। थी। सुपेला पुलिस ने दीपक सिंह की शिकायत पर 10 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और गाली गलौज करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...