श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन दुर्ग में देवी चित्रलेखा ने गौ माता की रक्षा करने का दिया मूल मंत्र

दुर्ग। दुर्ग शहर के पुरानी गंजमडी, गंजपारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिवस शुक्रवार को हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित हुए। कथा में भीड़ को देखते हुए आज पंडाल को और अधिक बड़ा किया जा रहा है। कथा के दौरान आज देवी चित्रलेखा जी ने लोगो को गौ माता की रक्षा करने का मूल मंत्र दिया। युवाओ को प्रेणा देते हुए उन्हें गौ माता की रक्षा करने के लिए आगे आने को कहा साथ-साथ किसानो को भी खेती में विषैले उर्वरको की जगह गौ माता का स्वनिर्मित गोबर से बने खाद का उपयोग करने को कहा ताकि खेतो में अच्छी फसल के साथ प्राकृतिक हो जिससे खाद्य पर्दार्थ मानव शरीर को रोग मुक्त कर सके।

देवी चित्रलेखा ने कथा के दौरान गौ माता की दयनीय दशा की और ध्यान आकर्षित करते हुए लोगो को गौ माता को पलने के लिए प्रेणा दी गौ माता बचेगी तो देश बचेगा, लोगो को भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए प्रेरित किया कथा इसलिए नहीं है कि जीवन परिवर्तित हो जाए, ये कथा सिर्फ प्रभु के आनंद को जीने के लिए है। आ जाओ कथा में और जब बैठो तब छोड़ दो प्रभु पर सब कुछ। चिंता इतनी करो की काम हो जाए पर इतनी नही की जिंदगी तमाम हो। ‎मस्त रहिये, हरिनाम में व्यस्त रहिये।

देवी चित्रलेखा ने भागवत कथा में भगवान के 24 अवतारों आदि परषु, चार सनतकुमार, वराह, नारद, नर-नारायण, कपिल, दत्तात्रेय, याज्ञ, ऋषभ, पृथु, मतस्य, कच्छप, धनवंतरी, मोहिनी, नृसिंह, हयग्रीव, वामन, परशुराम, व्यास, राम, बलराम, कृष्ण, बुद्ध और कल्कि का वर्णन किया। कलियुग के आरंभ में पांडवकुल भूषण राजा परीक्षित के तपस्यारत शमीक ऋषि के गले में सर्प डालने तथा ऋषि पुत्र के राजा को नाग द्वारा डसने संबंधी श्राप दिए जाने की कथा भी सुनाई।

वहीं ऋषियों के परीक्षित को श्राप से मुक्ति दिलाने का उपाय का वर्णन करते हुए श्रीमद्भागवत कथा श्रवण को मुक्ति का सरल उपाय बताया।आदि आदि वर्णन कराया तो माता देवहुति को सच्चा ज्ञान हो गया और योग का श्रवण करते हुए माता देवहुति ने सिद्धिधा नामक नदी में अपने मानसिक शरीर का संकल्प कर दिया और आगे कथा प्रसंगों में हिरण्याक्ष का वध व हिरण्यकशिपु की कथा, सति चरित्र, ध्रुव चरित्र, ध्रुव जी के वंश का निरूपण व खगोल विज्ञान का वर्णन आदि कथाओ का श्रवण कराते पूज्या गौ माता की दुर्दशा को कहा की हमारी माता की स्थिति बहुत ख़राब हो चुकी है जिसका कारण हम स्वयं हैं हमें गौ माता के उसी दर्जे को जो द्वापरयुग में भगवान् कृष्ण के समय में था, दिलाने के लिए प्रयास करना चाहिए। और कथा के द्वितीय दिवस को नाम संकीर्तन के साथ विश्राम दिया गया।


आज की कथा में कथा के मुख्य यजमान परिवार सुरेश अग्रवाल, गिरधारी शर्मा, आर. एस. तिवारी, प्रतीक अग्रवाल, सुयश तिवारी एवं विशेष रूप से के.के. चंद्रवंशी, (निज सहायक, मुख्यमंत्री निवास ) राजेश यादव, (सभापति, दुर्ग) लक्ष्मण चंद्राकर, सुरेश शर्मा (अध्यक्ष संस्कृति बोर्ड,) पायल जैन, दिलीप सेक्सरिया, राधेश्याम शर्मा, लाखन सिंह, विनोद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, लक्की अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, मीना वारेडा, आदित्य भरद्वाज, कन्हैया देवांगन, विनोद पांडेय, एवं हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

​इस्लाम और लोकतंत्र: लोकप्रिय शासन की इस्लामवादी अस्वीकृति से...

नई दिल्ली। ​मुस्लिम समाजों में इस्लाम और लोकतंत्र के बीच का संबंध लंबे समय से बौद्धिक और राजनीतिक बहस का विषय रहा है। जहाँ...

CG News: कार से 52 किलो से ज्यादा चांदी...

पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने चांदी के संदिग्ध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली नाका पर...

छत्तीसगढ़ में आज से मनेगा ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में 27 नवंबर से 5 दिसंबर तक ‘छत्तीसगढ़ी महतारी भाखा सम्मान...

छत्तीसगढ़ में नर्सिंग की खाली सीटों पर स्ट्रे राउंड...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रवेश वर्ष 2026 के तहत बीएससी नर्सिंग सहित...