छत्तीसगढ़ में Love, Sex और धोखे का मामला: शादी का झांसा देकर युवक ने 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाया… फिर युवती को बोला – नहीं कर पाऊंगा शादी… शिकायत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Case of Love, Sex and Cheating in Chhattisgarh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में युवती से रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की आरोपी ने युवती से तीन साल तक शारारिक संबंध बनाया फिर शादी के लिए इंकार कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।मामला फरसाबहार थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, आरोपी युवक ने युवती को शादी करने का वादा किया था। और फिर बाद में शादी करने से इनकार करने लगा। कहने लगा कि अब मैं शादी नहीं कर सकता। पीड़ित युवती ने इस मामले में थाने में शिकायत की थी। उसने बताया कि 3 साल पहले उसकी मुलाकात फरसाबहार निवासी खिलेश पैंकरा से हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हुआ हो गया था। फिर युवक ने लड़की से वादा किया कि मैं तुमसे शादी करूंगा।

बताया गया कि इसी वादे के बाद लड़की उसके झांसे में आ गई। इसके बाद युवक उसे अपने किसी परिचित के घर ले गया। वहां उसने युवती से रेप किया। इसके बाद लगातार वह उससे संबंध बनाता रहा। इस बीच जब लड़की ने उससे कहा कि चलो शादी कर लेते हैं, तब युवक ने मना कर दिया। इस पर लड़की ने उसे काफी समझाया भी। मगर युवक नहीं माना। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी।

शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में पता चला कि आरोपी बिलासपुर में है। इसके बाद मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...