CG BIG BREAKING: BJP जिला उपाध्यक्ष साहू की नक्सलियों ने की हत्या…गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पूर्व CM रमन ने दी श्रद्धांजलि

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले नारायणपुर से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बीजेपी जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। साथ ही नक्सलियों के खिलाफ भाजपा के अंदर आक्रोश देखा जा रहा।

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा- “भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सागर साहू की नक्सलियों द्वारा हत्या पूरी भाजपा पर हमला है। सागर साहू का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा, मैं दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।”

डॉ रमन सिंह ने कहा कि, “पिछले 1 महीने में बस्तर क्षेत्र के 3 भाजपा नेताओं की हत्या आखिर किस साजिश के तहत की जा रही है? बस्तर के लिए समर्पित इन नेताओं के रक्त की एक-एक बूंद जो छत्तीसगढ़ महतारी के आंचल पर गिरी है, वह हर अलोकतांत्रिक ताकत पर गाज बनकर गिरेगी।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत...

धमतरी। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब पीड़ित पक्ष के चम्पा लाल साहू ने जहर सेवन कर लिया।...

पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ेगा जशपुर : सीएम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा नई रेल लाइन परियोजना को केंद्र सरकार द्वारा विशेष रेल परियोजना के रूप में अधिसूचित किए जाने...

सदगुरु कबीर आश्रम में मिली 300 वर्ष पुरानी ज्ञान...

बलौदाबाजार। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशन में संचालित ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के तहत विकासखंड सिमगा स्थित कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा के...

CG News : लिफ्ट देने के बहाने आदिवासी महिला...

खैरागढ़। साल्हेवारा थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक आदिवासी महिला को लिफ्ट देने के बहाने उससे छेड़छाड़...