छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने खुद को गोली मार कर की आत्महत्या: एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था ड्यूटी… कैंप में गोली की आवाज सुन कर मच गया अफरा-तफरी

– छत्तीसगढ़ में CRPF जवान ने की आत्महत्या
– खुद को मारी गोली, अस्पताल ले जाते हुए हुई मौत
– एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था ड्यूटी

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले दंतेवाड़ा में CRPF जवान ने खुद को गोली मार कर ख़ुदकुशी कर ली है। दरहसल मृतक जवान एक दिन पहले ही छुट्टी से वापस कैम्प लौटा था। ड्यूटी पर लौटते ही जवान ने ये कदम उठा लिया। घायल जवान को रायपुर ले जाया जा रहा था। जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है की दंतेवाड़ा में 195वीं बटालियन में गुनीन दास की पोस्टिंग थी। मूल रूप से असम का रहने वाला गुनीन दास एक दिन पहले ही छुटटी से डयूटी पर लौटा था। रात के वक्त जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद पर गोली चला ली।

कैम्प में गोली की आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। आनन फानन में जवानों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से चिंताजनक हालत मेें जवान को रायपुर रिफर कर दिया गया। रायपुर ले जाने के दौरान रास्ते में जवान ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...

दिनदहाड़े युवती की गला रेतकर हत्या, एकतरफा प्रेम में...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में दिनदहाड़े युवती की चाकू से गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात रविवार...

अनुज शर्मा ट्रोलिंग मामला: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का कड़ा रुख,...

विधायक व पद्मश्री अनुज शर्मा और उनके परिवार के खिलाफ चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर हाईकोर्ट सख्त; सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी। बिलासपुर: डिजिटल...