BHILAI BREAKING: BSP में ठेका श्रमिक की मौत… नाइट नाइट शिफ्ट में काम करते वक्त अचानक बेहोश होकर गिरा; मचा हड़कंप

  • खुर्सीपार निवासी है मृत ठेका श्रमिक
  • नाइट शिफ्ट में काम करते वक्त हुआ बेहोश
  • मेन मेडिकल पोस्ट में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) में एक और ठेका मजदूर की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मजदूर काम करते वक्त अचानक बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद उसके साथियों ने उसे मेन मेडिकल पोस्ट ले गए। डॉक्टर ने ठेका श्रमिक को मृत घोषित कर दिया। मृत ठेका श्रमिक खुर्सीपार का निवासी बताया जा रहा है।

प्लांट में खबर फैलते ही हड़कंप मचा गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्लांट के मटेरियल रिकवरी डिपार्टमेंट-एमआरडी में ठेका कंपनी यादव ब्रदर्स के अधीन 45 वर्षीय ठेका मजदूर भवानी तिवारी काम करता था। नाइट शिफ्ट में काम करते वक्त मजदूर के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। दर्द बर्दाश्त नहीं होने की वजह से वह वहीं लेट गया। साथी मजदूरों ने उसे पानी पिलाया।

इधर-मेन मेडिकल पोस्ट फोन कर एम्बुलेंस बुला लिया गया। आनन-फानन में मजदूर को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, मृतक के परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की कोशिश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...