CG – अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई: घर से ही महिला बेच रहीं थी देशी का पौवा, रंगे हाथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध शराब बिक्री करने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। उरला पुलिस ने अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया था।

मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक महेश्वरी और नगर पुलिस अधीक्षक राजीव शर्मा समन्वय के साथ अड्डेबाजी और सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी और अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि हीरानगर अछोली में एक महिला राज कुमारी टण्डन अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रही है। जब उरला पुलिस इसकी जांच करते हुए आरोपी महिला के घर पहुंची तो देखा कि महिला ने देशी मसाला शराब पास के ही नाली में छुपारखा है। इसके साथ ही पुलिस ने महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके कब्जे से 60 पौवा, जिसकी कीमत 6600 रूपए है, जब्त कर लिया गया। फिर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर आबकारी विभाग को सौंप दिया। आबकारी विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...