छत्तीसगढ़ में भाई के साथ मेला घूमने गई युवती के साथ गैंग रेप; 6 युवक और 1 नाबालिग ने लड़की की आबरू लूटी… जंगल में घसीटकर ले गए, 2 आरोपी अभी भी फरार; जानिए किस जिले का है ये मामला

छत्तीसगढ़ में भाई के साथ मेला घूमने गई युवती के साथ गैंग रेप; 6 युवक और 1 नाबालिग ने लड़की की आबरू लूटी… जंगल में घसीटकर ले गए, 2 आरोपी अभी भी फरार; जानिए किस जिले का है ये मामला

बस्तर। छत्तीसगढ़ में भी अब महिलाएं सुरक्षित नहीं है। शहर के साथ-साथ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी रेप और सामूहिक बलात्कार जैसे मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ताजा मामला बस्तर जिले से आया है। जहां पर युवती के साथ 7 लोगों ने दरिंदगी की है। 7 आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। बताया कजा रहा है कि, युवती अपने भाई के साथ मेला देखने गई थी। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने भाई के साथ मेला घूमने गई थी। वहीं पर आरोपियों ने उसके भाई को डरा धमका कर वहां से भगा दिया।

आरोपियों ने युवतीको जंगल की ओर खींच ले गए और वहां उसके साथ सभी ने गैंग रेप किया। आरोपियों में एक औपचारिक बालक भी शामिल है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिसमें एक अपचारी बालक यानी कि नाबालिग आरोपी भी शामिल है। दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आपको बता दें ये इसके पहले भी क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके है। मामला बस्तर के दरभा थाना क्षेत्र का है। जहां 4 मार्च को मावलीपदर में पारंपरिक मेले का आयोजन किया गया था। जानकारी के मुताबिक, युवती अपने परिजनों के साथ मेला देखने गई हुई थी। परिवार के लोग वहां घूम रहे थे, और युवती अपने भाई के साथ स्कूल के पीछे खाना खाने गई थी।

यहां दोनों भाई-बहनों को अकेला देख इलाके के कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया था। भाई को डरा धमकाकर वहां से भगा दिया। जब युवती चीखने लगी तो उसके मुंह पर हाथ रख उसे घसीटकर जंगल की तरफ लेकर गए। यहां एक तालाब के किनारे झाड़ियों के पास उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। बदमाशों ने जिस जगह वारदात को अंजाम दिया वह जगह मेला स्थल से काफी दूर थी।

4-5 मार्च की देर रात युवती के साथ दरिंदगी हुई। युवती के भाई ने परिजनों को जानकारी दी थी। परिजन उसे खोजने निकले थे। लेकिन, अंधेरा और जंगल का इलाका होने की वजह से उसे ढूंढ न पाए। करीब डेढ़ से 2 घंटे के बाद युवती रोते हुए खुद स्कूल के पास पहुंची। यहीं पर परिजन मौजूद थे। इधर, युवती ने उसके साथ हुई इस दरिंदगी की जानकारी अपने परिजनों को दी। फिर 5 मार्च की सुबह पीड़ित परिवार थाना पहुंचकर FIR दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने फौरन एक टीम बनाकर दरभा थाना क्षेत्र के गुमड़पाल से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों में दुलगो पोड़ियामी (35), बुधराम मड़काम (20), कुम्मा कवासी (25), आयतु मड़कामी (25) समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। ASP निवेदिता पॉल ने बताया कि, FIR होने के बाद 12 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई की है। 2 आरोपी फरार हैं। जिनकी लगातार तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार में सेंध लगाकर...

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सराफा दुकान को निशाना बनाकर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।...

आस्था के पथ पर जनकल्याण का संकल्प : मां...

कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने सावन माह के द्वितीय सोमवार को पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित माँ नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा एवं नर्मदेश्वर...

असम के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए छत्तीसगढ़...

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की भावना के...

स्पा सेंटर की आड़ में Sex racket का भंडाफोड़,...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया है। स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र...