दोपहर को बच्चे को वैक्सीनेशन, रात में चले गई जान: आंगनबाड़ी में दोपहर को लगे 3 टीके… शाम को आया तेज बुखार, रात को मासूम ने तोड़ दिया दम… बच्चे का शव लेकर परिवार पहुंचा थाना

दोपहर को बच्चे को वैक्सीनेशन, रात में चले गई जान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दो महीने के बच्चें की वैक्सीन लगने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया हैं। बच्चें की मौत से नाराज परिजन शव लेकर मस्तूरी थाना पहुंचे और गलत टीका लगाने का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की मांग करने लगे। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गतौरा निवासी राजू केंवट, उसकी पत्नी सहित अन्य लोग शनिवार को मस्तूरी थाना पहुंचे। उनकी पत्नी की गोद में मासूम बच्चे का शव लिपटा हुआ था। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा प्रियांशु 2 माह 4 दिन का था। शुक्रवार को गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के लोग टीका लगाने के लिए आए थे। इस दौरान उन्होंने प्रियांशु को भी तीन टीके लगाए गए।

उन्होंने आगे बताया कि शुक्रवार दोपहर तक उनका बेटा एकदम स्वस्थ था और खेल रहा था। दोपहर में टीका लगाने के बाद शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसका शरीर गर्म हुआ तो परिजन को लगा कि टीके की वजह से बुखार आया होगा। लेकिन, इसके बाद उसकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ती चली गई।

रात में उसकी तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई, जिसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी। रात में कोई साधन नहीं होने के कारण परिजन सुबह तक इंतजार करते रहे। आखिरकार, रात करीब दो बजे प्रियांशु की सांसे थम गई और उसका शरीर ठंडा पड़ गया। इस घटना से नाराज परिजन अपने मासूम बच्चे की लाश लेकर मस्तूरी थाना पहुंचे और जांच की मांग की।

जिला टीकाकरण अधिकारी मनोज सेमुअल का कहना है कि सभी तरह के टीके सुरक्षित है। रिएक्शन का असर भी 45 मिनट के भीतर दिख जाता है। जिस बच्चे की मौत हुई है, उसकी लाश का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

इधर, मस्तूरी थाना प्रभारी प्रकाश कांत ने बताया कि परिजनों की मांग पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। बच्चे की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...