चैत्र नवरात्री की तैयारियों को लेकर शीतला माता विकास समिति जुनवानी की बैठक संपन्न; कई मुद्दों पर चर्चा… ज्योत की राशि भी तय की गई

भिलाई। शीतला माता विकास समिति जुनवानी वार्ड क्रमांक-1, भिलाई जिला- दुर्ग के द्वारा चैत्र नवरात्रि की तैयारी को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। मीटिंग का आयोजन जुनवानी के शीतला माता मंदिर प्रांगण में किया गया। जिसमें पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच कई चर्चा हुई। जैसे कि ज्योति भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करना, मंदिर में पेंटिंग करवाने, महाभंडारा प्रसादी की व्यवस्था, शिव मंदिर में टाइल्स लगवाना, मंदिर की सजावट एवं झालर जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

समिति के द्वारा ज्योति राशि के लिए फैसला भी किया गया। तेल की राशि 751रु और घी की राशि 1501रु तय की गई है। चैत नवरात्रि 22 मार्च 2023 के पावन बेला में अध्यक्ष प्रदुमन सूर्यवंशी के द्वारा पदाधिकारी एवं सदस्य गणों को विभिन्न कार्य प्रभार सौंपा गया है। 22 मार्च 2023 दिन बुधवार को ज्योति प्रज्वलित किया जाएगा। 29 मार्च बुधवार महाअष्टमी को हवन एवं महाभंडारा का आयोजन रखा गया है। ये जानकारी समिति के सचिव सतीश साहू ने दी है।

बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष प्रदुमन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष सुरित साहू, कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू, सचिव सतीश साहू, सहसचिव प्रेम शंकर यादव एवं सदस्यगण- खूब लाल साहू, होरी लाल यादव, डालेश्वर साहू, डॉ. विजय किरनापूरे, मोहन यादव, किशन साहू, कैलाश डांगे, रामानुज ठाकुर, धनेश देशलहरे, रूप नारायण साहू, लल्ला साहू, बैगा महाराज बबला यादव, पंडा राजेश साहू, हरीश यादव और ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...