BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा… 5 मजदूरों की मौत, एक घायल… सभी ईट भट्टे में काम करते थे… ये वजह आई सामने; CM भूपेश बघेल ने की 2 लाख रूपए आर्थिक सहायता की घोषणा, घायल के बेहतर इलाज के निर्देश

  • महासमुंद जिले के ईटा भट्टे में बड़ा हादसा
  • रात को भट्टी के ऊपर सो गए थे मजदुर
  • दम घुटने से हुई मौत सुबह मिली लाश

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ईट भट्टी मे काम करने वाले 5 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं एक मजदुर घायल बताया जा रहा है। ये हादसा बसना के गढ़फुलझर की है। मिली जानकारी के मुताबिक ईट भट्टे में काम करने के बाद सभी लोग भट्टे के ऊपर ही सो गए थे। सुबह सभी मृत मिले। कहा जा रहा है की सभी की मौत दम घुटने क वजह से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

CM भूपेश बघेल ने आर्थिक सहायता का किया एलान
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि, जिले के ग्राम गढ़फुलझर में ईट भट्टे में कार्यरत 5 श्रमिकों की मृत्यु का समाचार दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और परिजनों को हिम्मत दे। इस दुःख की घड़ी में उनके परिवारों को 2 लाख रूपए आर्थिक सहायता की घोषणा करता हूँ। जिला प्रशासन को गंभीर रूप से घायल श्रमिक को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...