CG – मामूली विवाद पर महिला की हत्या: गुस्से में आकर पति ने पत्नी पर बरसाएं डंडे… इतना पीटा की हो गई मौत… आरोपी तब से फरार

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक महिला के हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की पति ने पत्नी की हत्या की उसके बाद फरार हो गया है। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गयी है। पुलिस परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। घटना अर्जुनी थाना इलाके के ग्राम सरसोंपुरी की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार कुरूद थाना के ग्राम सेमरा में मामुली बातों पर पति -पत्नी के बीच विवाद हो गया। आवेश में आकर युवक ने पत्नी की इतनी पिटाई कर दी की उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस जब घटना स्थल पहुंची, तो तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

वहीं घटना के संबंध में परिजनों के अलावा पुलिस पड़ोसियों से भी पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा अब तक नहीं हुआ है, लेकिन पुलिस ने फरार पति की तलाश जोर शोर से शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नगर निगम दुर्ग के सभापति को जान से मारने...

भिलाई। दुर्ग से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नगर निगम सभापति को जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं उनकी...

जुए की फड़ पर पुलिस की दबिश, 17 जुआरी...

बिलासपुर। कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में कृषि प्लाट में खुलेआम जुआ खेल रहे 17 जुआरियों को पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया...

MP में भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के तीन...

शहडोल। मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से रोज सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा...

CG Crime: महिलाओं से दोस्ती कर बनाता था अश्लील...

कोंडागांव। महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी अमान वीरानी को गिरफ्तार कर न्यायिक...