छत्तीसगढ़ में बड़ी दुर्घटना, दो CAF जवानों की मौत; पिकअप और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत… बीमार साथी को हॉस्पिटल ले जा रहे थे जवान, तभी हुआ ये दर्दनाक सड़क हादसा; एक जवान गंभीर रूप से घायल

बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से बड़ी खबर आ रही है। नेशनल हाईवे 163 पर जोरदार एक्सीडेंट हुआ। पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 CAF जवानों की दुखद मौत हो गई है। वहीं एक जवान घायल बताया जा रहा है। जिसे एयरलिफ्ट कर के रायपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इनमें से एक जवान की तबियत खराब थी। जिसका इलाज करवाने साथी बाइक से अस्पताल लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गए। घटना जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, बास्तानार के CAF कैंप में पदस्थ कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे, गणेश राम आंचला (40) और मुकेश गौर (31) बाइक में सवार होकर किलेपाल के अस्पताल जा रहे थे। इसी बीच बास्तानार टर्निंग पॉइंट में सामने से आ रही एक पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सावर तीनों जवान उछलकर काफी दूर जा गिरे। बाइक चला रहे कांस्टेबल मनमोहन कुर्रे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, अन्य दो जवान गणेश राम आंचला और मुकेश गौर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को जगदलपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान गणेश राम आंचला ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य एक घायल मुकेश गौर की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे फोर्स के ही हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर रेफर किया गया है। चिकित्सकों की माने तो जवान को सिर पर गहरी चोट आई है। मृत दोनों जवानों के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मृत जवान गणेश राम आंचला राजनांदगांव का रहने वाला था। जबकि, घायल जवान मुकेश गौर कांकेर जिले का निवासी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...