High प्रोफाइल Sex Racket का भंडाफोड़: मां और दो बेटी चला रही थी जिस्म फरोशी का धंधा… पुलिस ने मारी रेड… मां, बेटियों और दलाल सहित 8 लड़कियां पकड़ाई; कई राज्य और Foreign की युवती शामिल

– पुलिस को मुखबिर से मिली थी सुचना
– जोरो शोरों से चल रहा था काला बिज़नेस

अंबाला। देश के विभिन्न शहरों में आए दिन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है. ऐसा ही एक ताजा मामले हरयाणा के अंबाला कैंट के दयालबाग में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. बताया जा रहा है कि, सेक्स रैकेट का संचालन एक महिला और उसकी 2 बेटियां कर रही थी. पुलिस ने रेड मार कर मां बेटियों व दलाल सहित 8 युवतियां को रेंज हाथों दबोचा है. पकड़ी गई युवतियां अंबाला, पंजाब, हिमाचल व नेपाल से लाई गई थी और उन्हें देह व्यापार में धकेला गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा के अंबाला कैंट में पुलिस ने मां-बेटियों द्वारा अपने मकान में चलाया जा रहा सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने न्यू दयाल बाग कॉलोनी में रेड कर मां-बेटियों और दलाल के अलावा धंधे में संलिप्त 8 युवतियों को मौके से पकड़ा है. हालांकि, कार्रवाई के दौरान एक महिला मौके से फरार हो गई. महेश नगर थाना पुलिस ने SHO रामपाल की शिकायत पर मां और उसकी 2 बेटियों व दलाल को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है.

बताया जा रहा है कि, पुलिस की टीम को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि न्यू दयाल बाग में महिला अपनी दो बेटियां के साथ मिलकर बाहर से 8 से 10 युवतियों को बुला अपने मकानों में सेक्स रैकेट चलाती हैं. सूचना मिलने पर पुलिस ने DSP अनिल कुमार और महेश नगर थाना प्रभारी रामपाल सिंह की अगुवाई में तुरंत रेड की. पुलिस ने आरोपी महिला व उसकी बेटीयों के अलावा पंजाब के गांव सोहड़ा की एक महिला, हिमाचल के सोलन की एक युवती, नेपाल की 3 युवतीयों यूपी के गांव मिर्जापुर 2 युवतियों, अंबाला कैंट की एक युवती व सेक्टर-7 अंबाला सिटी निवासी दलाल को काबू किया.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...