दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत: ट्रक से टकराई स्विफ्ट कार… पति-पत्नी समेत चार बच्चों की दर्दनाक मौत… हादसा इतना भीषण की उड़ गए कार के परखच्चे

6 people of the same family died in a painful road accident

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं. इस बीच बलरामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जहां ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई है. जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है. बताया जा रहा है हादसे में मारे गए लोग उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद के रहने वाले थे.

नैनीताल से देवर‍िया जा रहा था परिवार
बलरामपुर उतरौला मार्ग के पास गालिबपुर गांव के निकट शन‍िवार सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर गाड़ी ट्रक से टकरा गई. टक्‍कर इतनी भीषण थी की गाड़ी के परखच्‍चे उड़ गए हैं. वहीं कार में सवार पति-पत्नी और चार बच्चों की मौके पर मौत हो गई है. बताया जा रहा है यह दुर्घटना कार चालक को झपकी आने से हुई है. मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार एक ही परिवार के लोग नैनीताल से अपने घर देवरिया जा रहे थे.

क्या बताया पुलिस अधीक्षक ने
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने बताया कि कार में खोजबीन की गई. जहां गाड़ी में आधार कार्ड मिला. जिसपर सोनू साहू ग्राम वनकुल थाना श्रीरामपुर ज‍िला देवरिया लिखा है. इसी आधार पर परिवारजन को सूचना दी गई है. फिलहाल अभी मृतकों के नाम व अन्य डिटेल नहीं मिल पाई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...