SECR के अपर महाप्रबंधक के पद पर विजय कुमार ने कार्यभार ग्रहण किया, 1988 बैच के IRSE अधिकारी है साहू

बिलासपुर। विजय कुमार साहू ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अपर महाप्रबंधक के पद पर अपना कार्यभार ग्रहण किया है। पूर्व अपर महाप्रबंधक विजय प्रताप सिंह का स्थानांतरण रेलवे बोर्ड नई दिल्ली में प्रमुख कार्यकारी निदेशक (Principal Executive Director) के प्रद हुआ है। विजय कुमार साहू 1988 बैच के भारतीय रेल इंजीनियर सेवा (IRSE) के अधिकारी है। साहू इससे पूर्व मध्य रेलवे, मुंबई में मुख्य अभियंता/योजना के पद पर कार्यरत थे। उन्होने दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधपुर मंडल में मंडल रेल प्रबंधक जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी कार्य किया है। साहू ने सिविल इंजीनियरिंग में बीई और स्ट्रक्चर्स में एमटेक की शिक्षा प्राप्त की

उन्होने इरिसेन, पुणे, इनसीड सिंगापुर, आईसीएलआईपी मलेशिया, एनएआईआर/बड़ौदा जैसे विभिन्न संस्थानों में ब्रिज रखरखाव, ट्रैक मशीन और उनकी प्रबंधन प्रणाली, प्रबंधन विकास पाठ्यक्रम और आर्क ब्रिज जैसे विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया है ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...