IAS अनिल टूटेजा को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत: फिलहाल नहीं होगी गिरफ्तारी, मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाले का है मामला

बिलासपुर। IAS अनिल टुटेजा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। मनी लॉन्ड्रिंग और शराब घोटाला मामले की जांच कर रही ED की टीम अनिल टुटेजा को फिलहाल गिरफ्तार नहीं कर पाएगी। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस संजय किशन कौल और एहसानुद्दिन अमनउल्लाह की बेंच ने सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया है। याचिकाकर्ताओं की ओर से ED की तरफ से की जा रही कार्रवाई को गलत बताया गया। याचिका में कहा गया कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की ईडी द्वारा जो कार्रवाई की जा रही है उसका कोई ठोस आधार नहीं है।

याचिका में कहा गया है कि ED ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि याचिकाकर्ताओं ने कैसे अवैध तरीके से धन जमा किए और कैसे धन शोधन किया गया। याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि ईडी की नियमावली में इन बातों को बताते हुए ही केस रजिस्टर्ड किया जाता है। जिसका ईडी द्वारा पालन नहीं किया गया। इस मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टुटेजा के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगा दी है। वहीं इस मामले में 13 जुलाई को अगली सुनवाई होगी। लेकिन तब तक ईडी टुटेजा के खिलाफ किसी भी तरह की सख्ती नहीं कर पाएगी।

आपको बता दें छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी द्वारा शराब कारोबारियों, नेताओं और अधिकारियों पर लगातार अपना शिकंजा कसते जा रही थी। मामले में अनिल टुटेजा के घर में भी ईडी ने दबिश दी थी और उन्हें पूछताछ के लिए कई समन भेजे गए थे। सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम इस मामले में टुटेजा की गिरफ्तारी की लगातार कोशिश कर रही थी। लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो पाए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...

Durg News: शराब पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, युवक...

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र के वार्ड-22 स्थित कुरूद बाजार चौक में शराब पीने के दौरान हुआ विवाद हत्या में बदल गया। एक...

ओडिशा के मुख्यमंत्री से मिले सीएम साय, कहा –...

रायपुर/भुवनेश्वर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों...