CG – सड़क हादसे में आरक्षक की मौत: फ्लाईओवर में बेकाबू वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक पुलिस कांस्टेबल की मौत, दूसरा आरक्षक गंभीर

सड़क हादसे में आरक्षक की मौत;फ्लाईओवर में बेकाबू वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क हादसे में एक पुलिस आरक्षक की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ये हादसा बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक के पास ब्रिज के पास की है। जहां एक अज्ञात वाहन ने आरक्षक को ठोकर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में कांस्टेबल संदीप कुर्रे की मौके पर मौत हो,वहीं एक अन्य घायल गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक संदीप कुर्रे (31) सिविल लाइन थाने में पदस्थ था। वह अपने आरक्षक दोस्त नवीन बागड़े के साथ किसी काम से रायपुर रोड तिफरा की तरफ गया था। दोनों बाइक में सवार थे। रात को दोनों आरक्षक बाइक से शहर की तरफ लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक महाराणा प्रताप चौक स्थित फ्लाई ओवर के पास पहुंची थी। उसी समय अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आ गए।

घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन घायल नवीन को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक संदीप के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरक्षकों की बाइक को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान नहीं हो पाई है, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बारिश हो रही थी। ऐसे में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहन की तलाशी कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...