भिलाई के ब्रह्माकुमारी में समर कैंप के चौथे दिन को कॉन्फिडेंस डे किया गया सेलिब्रेट… चीफ गेस्ट डॉ. अभिषेक पल्लव ने बच्चों को दिए “ट्रिपल D” का मंत्र और कई टिप्स…

  • डेडीकेशन, डिसिप्लिन, डिवोशन, से ही जीवन में सफल हो सकते हैं: डॉ. अभिषेक पल्लव
  • उत्कर्ष समर कैंप के चौथे दिन को कॉन्फिडेंस डे आत्मविश्वास दिवस के रूप में मनाया गया

भिलाई। भिलाई के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोगा एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन सेक्टर-7 स्थित पीस ऑडिटोरियम में बच्चों के ऑल राउंड विकास के लिए समर कैंप का आयोजन किया। समर कैम्प के चौथे दिन दुर्ग पुलिस के SP के आईपीएस अभिषेक पल्लव मुख्य अथिति के रूप में शामिल हुए। SP डॉ. पल्लव को अपने बीच पा कर बच्चे खूब खुश हुए। अतिथि के रूप में पहुंचे जिसे देख बच्चे बहुत खुश हुए और अपने मन की जिज्ञासाओं को उनसे सवालों के रूप में पूछते गए। आज उत्कर्ष समर कैंप के चौथे दिन को कॉन्फिडेंस डे आत्मविश्वास दिवस के रूप में मनाया गया।

दुर्ग SP पल्लव ने दिया ट्रिपल डी का मंत्र
एसपी पल्लव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि, मोबाइल और टीवी 1 घंटे से ज्यादा ना देखें जिससे सिर दर्द की समस्या होती है। मोबाइल या सोशल मीडिया पर गुड मॉर्निंग जैसे मैसेज ना दे जितना हो सके लोगों से डायरेक्ट मिलकर गुड मॉर्निंग नमस्ते करें। आपने साइबर सिक्योरिटी के बारे में बताते हुए कहा कि आप सभी अपने पासवर्ड को स्ट्रांग रखेंगे तो प्रोफाइल हैकिंग से बचेंगे। जीवन में सफल होने के लिए धेर्यता बहुत जरूरी है, हमें जीवन में मिली असफलता ही मजबूत बनाती हैं, सोना चांदी भी तप के ही चमकते हैं। जिंदगी में आसानी से कुछ नहीं मिलता आपने ट्रिपल डी डेडीकेशन, डिसिप्लिन, डिवोशन, अनुशासन, कड़ी, मेहनत लगन से ही जीवन में सफल हो सकते हैं।

खुद का फीडबैक ले
प्रतिदिन सोने से पूर्व सभी बच्चे खुलकर अपने मन की बात परेशानियों को पेरेंट्स को बताएं और पेरेंट्स से कोई भी बात छुपाओ नहीं। जिंदगी भगवान की दी हुई बहुत बड़ी गिफ्ट है। 1 ,2 साल की नहीं है जिसे हम सुसाइड के रूप में ख़त्म कर ले। यदि आप फेल हो गए हैं तो कोई शर्म की बात नहीं है, आपके पैरेंट्स के लिए भी कोई शर्मिंदगी की बात नहीं है, आपके पैरेंट्स के लिए शर्म की बात तब होगी जब आप नशा करते हैं। कोई क्राइम करते हैं लड़कियों को छेड़ते हैं। पेरेंट्स का क्षणिक गुस्सा हो सकता है आप पर हैं लेकिन जिंदगी भर प्यार ही प्यार है इसीलिए सुसाइड का सोचो भी मत जीवन में एक घंटा अच्छे लोगों की बात अवश्य सुने अच्छे लोगों का संग करें मेडिटेशन करें। हर दिन कुछ ना कुछ अच्छा करें सबको पता है अच्छा क्या होता है लेकिन उसका अनुसरण करना मुश्किल होता है। उत्कर्ष समर कैंप में कल मौन दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...