Cyclone Mocha: चक्रवाती तूफान मोचा के चलते मूसलाधार बारिश और ओले गिरने की चेतावनी… छत्तीसगढ़ में दिखेगा असर; मौसम विभाग का अलर्ट जारी

रायपुर। इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला सा लग रहा है। कभी मूसलाधार वर्षा होती है तो कभी तेज धुप पड़ती है। इसी बीच चक्रवात तूफान मोचा से फिर मौसम में बदलाव होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती तूफान मोचा का असर आगामी दिनों में तेज होने की संभावना है। जिसका असर पड़ोसी देश सहित भारत के कई राज्यों में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने मोचा के चलते देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 8 मई से 12 मई तक भारी बारिश पूर्वानुमान किया है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, सोमवार को तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है। जिसका असर छत्तीसगढ़ के भी बसतर-रायपुर-दुर्ग संभाग सहित कई जिलों में देखा जा सकता है। प्रदेश में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात संभव है। पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और मध्य महाराष्ट्र में एक या दो दिन मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आँधी संभव है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...