छत्तीसगढ़ में ट्रक और हाईवा के बीच भयानक हादसा: 2 ड्राइवर समेत 3 की मौत, 1 की हालत नाजुक… गैस कटर की मदद से निकाले गए शव

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ में फिर से बड़ा सड़क हादसा हुआ हैं। यह हादसा जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव के चांपा थाना क्षेत्र में हाईवा और ट्रक के बीच हुआ है। दोनों की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में दो वाहन चालक और एक हेल्पर मिलाकर 3 लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक हेल्पर गंभीर रूप से घायल है। मिली सुचना के अनुसार, ट्रक ​​​​​​चांपा की ओर से बम्हनीडीह जा रहा था और हाईवा बम्हनीडीह की ओर से चांपा की तरफ आ रहा था। इस बीच शनिवार सुबह 5 बजे के करीब ट्रक और हाईवा का एक्सीडेंट हो गया।

हादसा इतना भयानक था कि, तीनों डेड बॉडी बुरी तरह से अपनी-अपनी गाड़ियों में फंस गई। लोगों की सूचना पर मौके पर चांपा SDOP और थाना प्रभारी पहुंचे। बाद में पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे। बुरी तरह से फंसे तीनों शवों को गैस कटर से वाहन काटकर निकाला गया। क्रेन बुलाकर बीच सड़क से दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, हाईवा और ट्रक में ड्राइवर और हेल्पर मिलाकर कुल 4 लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ उमड़ गई, वहीं सड़क पर गाड़ियों के एक्सीडेंट होने से ट्रैफिक भी जाम हो गया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत रायपुर संभाग में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हो गई है। संभाग के ब्लॉक...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : ‘सांवला-मोटा’ कहने पर पति...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए पति की तलाक की मांग खारिज कर दी है।...

गणेश विसर्जन जुलूस में DJ बंद कराने पर बवाल...

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर पुलिस और गणेश पूजा समिति के सदस्यों के बीच...

अस्पताल पर चला बुलडोजर तो भड़के ग्रामीण : SECL...

कोरबा। जिले में SECL की गेवरा खदान के नए प्रोजेक्ट को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। हरदीबाजार में जमीन अधिग्रहण की...