CG में दर्दनाक सड़क हादसा: एक मोटर साइकिल पे चार लोग थे सवार… अज्ञात वाहन ने रौंदा… भाई-बहन और भांजे ने तोड़ा दम, एक महिला घायल

एक मोटर साइकिल पे चार लोग थे सवार… अज्ञात वाहन ने रौंदा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा इलाके में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है की एक ही मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार थे। अज्ञात वाहन ने बाइक को रौंद दी। जिसमे एक बच्चे समेत तीन की जान चले गई। वही एक महिला घायल है।

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पंडरी निवासी वासु तांडी, अपनी मां फूलमती तांडी, बहन दोहना कुमार और भाजें निहाल कुमार को लेकर धरसींवा के लिए निकला था और यहां धनेली सांकरा के पास पहुंचने के बाद अज्ञात वाहन बाइक को रौंदते हुए चला गया। हादसे में वासू तांडी, उसकी बहन दोहना कुमार और भांजे निहाल की मौत हो गई है जबकि मां फूलमती तांडी गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रायपुर के अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को अस्पताल भेजा गया वहीं शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मामले में अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है सिलतरा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हड़ताली पटवारियों पर प्रशासन का एक्शन : तीन निलंबित...

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ...

पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 3...

खैरागढ़। जिले में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। राजस्व कार्यों में लापरवाही और आदेशों की अवहेलना के...

महिला की पत्थर से कुचलकर हत्या, ममेरा भाई गिरफ्तार,...

बलरामपुर। जिले के चांदो थाना क्षेत्र में एक महिला की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला के सिर और चेहरे...

महिला चोर गैंग का पर्दाफाश: 750 ग्राम सोना बरामद,...

जगदलपुर। ज्वेलर्स दुकानों में ग्राहक बनकर पहुंचना और मौका मिलते ही सोने के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो जाना महिला गैंग...