राजधानी में स्पेशल विकेंड ट्रैफिक चेकिंग अभियान: नशे के हालत में गाड़ी चला रहे चालकों के खिलाफ रायपुर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन… 23 नशेड़ियों पर लगाया चालान

रायपुर। राजधानी रायपुर में वीकेडं पर स्पेशल ट्रैफिक चेकिंग की गई। SSP (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर सख़्त कार्यवाही करने के निर्देश पर ASP (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) यातायात रायपुर जयप्रकाश बढ़ई के मार्गदर्शन में हर विकेंड के शनिवार और रविवार को यातायात पुलिस द्वारा नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाती है।

इस अभियान में जीतने भी चालान न्यायालय भेजा गया। उन पर न्यायालय द्वारा प्रत्येक मामले में दस-दस हज़ार रूपए का जुर्माना लगाया गया है। इसी क्रम में इस वीकेंड के शनिवार-रविवार 27-28 मई को कुल 23 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण न्यायालय भेजा गया।

आपको बता दें कि, वर्तमान समय में सुरक्षित यातायात में सबसे बडी चुनौती बनी हुई हैं। सड़क दुर्घटना घायल व्यक्ति के साथ ही पीड़ित परिवार के लिए भी बहुत बड़ा अभिशाप बनते जा रहा है। सड़क दुघर्टना होने पर पीड़ित परिवार को शारीरिक, मानसिक व आर्थिक परेशानियो का सामना करना पड़ता है। सड़क दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण नशे की हालत में वाहन चलाना है, जिस पर नियंत्रण रखना अत्यंत आवश्यक है।

इसी उद्धेश्य से यातायात पुलिस रायपुर द्वारा प्रत्येक वीक के एंड मे नशे में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही किया जा रहा है। वर्ष 2023 में अब तक लगभग 200 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा चुकी है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

रायपुर पुलिस ने की अपील
“वाहन चालकों से अपील है, कृपया नशे की हालत में वाहन ना चलाएं। यातायात नियमों का पालन करे, दो पहिया में तीन सवारी ना चले, बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाएं, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए, नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।”

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी : जंगल में...

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी कामयाबी मिली है। भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के उतला...

CG News: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी...

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। देवरी थाना क्षेत्र के परसुली गांव के...

सेप्टिक टैंक में मिला महिला का शव, लिव-इन पार्टनर...

कोरबा। जिले के श्यांग थाना क्षेत्र के बरपाली गांव में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां एक महिला का सड़ा-गला शव सेप्टिक...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का बड़ा फैसला : 5 जिलों के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन स्तर पर बड़ा राजनीतिक फेरबदल हुआ है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच जिलों के 20 बागी नेताओं और कार्यकर्ताओं...