भिलाई के सुयश बने BJYM की पॉलिसी एवं रिसर्च टीम के राष्ट्रीय सहप्रभारी… सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट भी सुयश; जानिए इनके बारें में…

G20 देशों के युवाओं की समिट में अपने ट्रैक में भारत की अध्यक्षता हेतु लीड कर रहे हैं

भिलाई। भिलाई के सुयश पांडे को भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की पॉलिसी एवं रिसर्च टीम के राष्ट्रीय सहप्रभारी बनाए गए है। भिलाई के लिए गौरव की बात है कि सुयश पांडे सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली में एडवोकेट हैं, दिल्ली मैं एक लॉ फ़र्म के कोफ़ाउंडर हैं, पूर्व में रुस में आयोजित वर्ल्ड फेस्टिवल ऑफ़ स्टूडेंट एवं युथ में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

9 सदस्यों की पॉलिसी एवं रिसर्च टीम में ज़्यादातर आईआईटी, आईआईएम एवं नेशनल लॉ विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त युवा हैं। सुयश भारत में आयोजित हो रहे G20 सम्मेलन के अंतर्गत Y20 के डेमोक्रेसी एवं गवर्नेंस की ट्रैक की अध्यक्षता कर रहे है। जिसमें वह G20 देशों के युवाओं की समिट में अपने ट्रैक में भारत की अध्यक्षता हेतु लीड कर रहे हैं। जो देश के विभिन्न शहरों मैं आयोजित हो रही है। सुयश ने हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विश्वविद्यालय, रायपुर से क़ानून की पढ़ाई की है, डीपीएस, दुर्ग एवं राजनांदगाँव से स्कूल की शिक्षा प्राप्त की है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, एक...

सरगुजा। जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र के सरगवां गांव में गुरुवार सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई। गांव के एक प्रेमी जोड़े ने एक साथ...

फार्म हाउस में खूनी विवाद : पत्नी की पिटाई...

दुर्ग: पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के मोहन्दी गांव में पत्नी पर चरित्र शंका को लेकर मारपीट करने वाले एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किए जाने...

घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा : अध्यक्ष...

राजनांदगांव। नगर पंचायत घुमका के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी किरण वर्मा को...

NEET पेपर लीक के विरोध में NSUI का प्रदर्शन,...

बिलासपुर। NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को एनएसयूआई (NSUI) ने केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के निवास का घेराव कर जोरदार...