CG में प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश: घर से बहाना बनाकर निकले थे दोनों… जंगल में जाकर खाया जहर, हो गई मौत… BSC फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे दोनों, सुसाइड की वजह आई ये सामने

CG में प्रेमी-प्रेमिका की मिली लाश

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से बड़ी खबर आ रही है। घर से भागे प्रेमी जोड़े की लाश जंगल में मिलने से सनसनी मच गई। दोनों का शव जमीन में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में परिजनों से पूछताछ भी जारी है। दोनों ने कीटनाशक खाकर अपनी जान दे दी। युवक-युवती बीएससी फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। मामला खरसिया थाना अंतर्गत जोबी चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम फरकानारा के डोमनारा का रहने वाला चंद्रशेखर राठिया (22 साल) का कुछ सालों से फरकानारा की रहने वाली जमुना राठिया (22 वर्ष) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे।

शादी के सपने देख रहे प्रेमी जोड़े ने घरवालों को भी अपने अफेयर की बात बताई थी। इस पर युवक के घरवाले युवती जमुना के घर दोनों के रिश्ते की बात भी करने के लिए गए थे, लेकिन युवती के परिजनों ने बाद में बात करने की बात कहते हुए उन्हें टाल दिया। जिसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े बहुत निराश हो गए। उन्हें लगा कि उन दोनों के रिश्ते से परिजन खुश नहीं हैं।

इसके बाद बुधवार तड़के 3 बजे युवक-युवती अपने घर से बहाना बनाकर निकले। वे पास के ही जंगल में गए और कीटनाशक दवा का सेवन कर अपनी जान दे दी। अगले दिन युवक-युवती घर नहीं लौटे, तो उन्हें ढूंढना शुरू किया। इस बीच मृतका का भाई गंगा कुमार राठिया अपने दोस्तों के साथ शौच करने जंगल की ओर गया था, जहां उसने बहन जमुना और युवक चंद्रशेखर की लाश देखी।

इसके बाद मृतका के भाई ने गांववालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...