CG में 11वीं की छात्रा की मौत: दो सहेलियों के साथ वॉटरफॉल में गई थी नहाने… पैर फिसलने से चली गई गहराई में… जब तक बाहर निकला गया तब तक हो चुकी थी नाबालिग की मौत

CG में 11वीं की छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में एक नाबालिग लड़की के मौत का मामल सामने आया है। नहाने के दौरान 15 साल की छात्रा की मौत हुई है। 11वीं कक्षा की छात्रा अंजलि का नहाने के दौरान पैर फिसल गया और वो गहराई में चली गई। जब तक स्थानीय लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

भास्कर.कॉम में प्रकाशित खबर के मुताबिक मुताबिक, 15 वर्षीय अंजलि अंबिकापुर शहर के नमनाकला स्थित सोनी मोहल्ले में किराए के मकान में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए वो पड़ोस में रहने वाली अपनी दो दोस्तों के साथ लिब्रा वॉटरफॉल घूमने के लिए गई।

अंजलि और उसकी सहेलियों ने साथ गए पड़ोस के एक व्यक्ति को अपने चप्पलों को देखने के लिए कहा। इसके बाद सभी लड़कियां नहाने के लिए पानी में उतर गईं। इसी बीच पैर फिसल जाने से अंजलि वॉटरफॉल के गहरे पानी में चली गई और वह डूबने लगी। यह देख सहेलियों ने शोर मचाया। आसपास कोई नहीं होने से लड़कियां रोती हुई उस व्यक्ति के पास पहुंची और उन्होंने अंजलि के झरने में डूब जाने की बात बताई।

इसके बाद उस व्यक्ति और दोनों लड़कियों ने मिलकर शोर मचाया, तो आसपास के लोग दौड़कर वहां पहुंचे। लोगों ने पानी में छलांग लगाई और अंजलि को बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिर भी तसल्ली के लिए लोग डायल 112 की मदद से छात्रा को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और मृतक की दोस्तों ने अंजलि के घरवालों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने छात्रा के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग में ‘भीम का मैंगो’ आइस कैंडी की बिक्री...

दुर्ग। जिले में बिकने वाली 'भीम का मैंगो' (ग्रीन कलर) आइस कैंडी के एक बैच की बिक्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तत्काल प्रभाव...

शादी का झांसा देकर शिक्षिका से दुष्कर्म, गर्भवती होने...

बलौदाबाजार। शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने, गर्भवती होने के बाद शादी से इनकार करने और लगातार मानसिक प्रताड़ना देने...

महासमुंद में मिले हीरे : सीएम साय ने कहा...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र स्थित बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में वैज्ञानिक अन्वेषण...

CG News : रेत में दफन मिला युवती का...

महासमुंद। जिले में एक 18 वर्षीय युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. युवती का शव नाले की रेत में दफन अवस्था...