CG मे Income Tax की रेड: रायपुर में CA के घर सुबह तीन गाड़ियों में पहुंचे आयकर विभाग के अफसर, खंगाल रहे है दस्तावेज

रायपुर। इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी रायपुर से निकल कर आ रही है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर आयकर की टीम ने दबिश दी है। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के घर और दफ्तर में आयकर विभाग ने छापा मारा है। इस छापे में महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक यह छापा तेलीबांधा स्थित ऐश्वर्या रेजिडेंसी में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट सत्येंद्र जैन के घर पड़ा है। इस कॉलोनी में सुबह तीन अलग-अलग गाड़ियों में आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे। चार्टर्ड अकाउंटेंट के बेटे की फर्म की जांच भी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक सोलर सप्लाई में बड़े सरकारी टेंडर चार्टर्ड अकाउंटेंट के परिजनों ने लिए। देर शाम तक की छापे की कार्रवाई जारी रहने की उम्मीद है। आयकर विभाग को कर चोरी का बड़ा इनपुट मिला था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

2006 बैच के IFS विवेक आचार्य को मिली नई...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के 2006 बैच के वरिष्ठ अधिकारी विवेक आचार्य की नई...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...