दुर्गवासियों के लिए गुड न्यूज़: जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी बन रहा खुर्सीपार में, सर्व सुविधा युक्त होगी लाइब्रेरी… 10 लाख से अधिक E-Book के साथ ही वाईफाई की भी होगी सुविधा… UPSC, CGPSC सहित कई एग्जाम के बुक्स मिलेंगे फ्री

भिलाई। दुर्ग जिले का पहला डिजिटल लाइब्रेरी खुर्सीपार श्रीराम चौक के पास में बनाया जा रहा है। करीब 48 लाख की लागत से बन रहे इस डिजिटल लाइब्रेरी से युवाओं और पुस्तक प्रेमियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। जो विद्यार्थी आईएएस से लेकर रेलवे, बैंक, एसएससी आदि परीक्षा की तैयारी कर रहे है। ऐसे युवाओं को अपने लक्ष्य की तैयारी करने में यह लाइब्रेरी पूरी तरह से लाभदायक साबित होगा।

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहले से इस डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। भवन बन कर तैयार हो गया। अब अन्य जरूरी सुविधाओं को डेवलप किया जा रहा। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव अपने विजन से शहर के विकास के साथ ही शिक्षा और खेल जगत में भी विकास की नई नई गाथाएं रच रहे हैं। शहर के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इसके लिए सभी जरूरी सुविधाए उपलब्ध कराई जा रही है। सड़क, नाली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के साथ ही युवाओं और बच्चों के बेहतर भविष्य को ध्यान में रख कर विधायक देवेंद्र यादव ने शहर में एक भव्य और सर्व सुविधा युक्त डिजिटल लाइब्रेरी बनाने की योजना बनाई है। जो अब मूरत रूप ले चुका है। इस लाइब्रेरी में लाखों ई बुक्स रहेगी।

सीजीपीएससी, यूपीएससी जैसे बड़े एग्जाम से लेकर बैंक, रेलवे, पटवारी, पुलिस आदि विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी में जरूरी किताबें भी युवाओं को यहां बड़ी आसानी से मिल जाएगी। इसके अलावा कोर्स से संबंधित किताबें भी होंगे। ताकि युवाओं, छात्र-छात्राअों को जरूरी सभी प्रकार की किताबें यहां उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा यहां अन्य सभी प्रकार की किताबें भी यहां होगी। डिजिटल लाइब्रेरी के साथ ही यहां सामान्य लाइब्रेरी भी होगी।

लाइब्रेरी भवन दो मंजिला होगा। भवन भी सर्व सुविधा युक्त होगा। भवन पूरी तरह से एयर कंडिशनर रहेगा। बाहर के गाड़ी मोटर की आवाज अंदर ना जाए और बच्चे अंदर लाइब्रेरी के शांत माहौल में बैठ कर आराम से पढ़ाई कर सकें। इसकी भी पूरी सुविधाएं होगी। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद यहां अन्य सुविधाएं को लेकर काम शुरू किया जाएगा।

वाईफाई की भी सुविधा होगी
डिजिटल लाइब्रेरी में सभी प्रकार की सुविधाएं है। जैसे वर्तमान समय में सबसे जरूरी वाईफाई की भी सुविधाएं होगी। ताकि बच्चे आसारी से ई बुक्स पढ सकें। इसके अलावा यहां प्रिंटर आदि की भी सुविधाएं होगी। ताकि विद्यार्थी चाहे तो जरूरी कोर्स की पुस्तक आदि प्रिंट कर सकें। इस लाइब्रेरी से 10 लाख से अधिक ई बुक्स होंगे।

शिक्षा में ना आए बांधा इसलिए बना रहे लाइब्रेरी
विधायक देवेंद्र ने कहा की लाइफ में पढ़ाई बहुत जरूरी है। किताबें सबसे अच्छे मित्र होते है और हम सब को लाइफ में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते है। हमारी जिम्मेदारी है कि हमारे शहर के बच्चे पढ़ लिख कर तरक्की करें। देश और दुनिया में हमारे शहर और प्रदेश का नाम रौशन करें। उनकी शिक्षा में कोई कमी ना हो, पढ़ाई अच्छे से कर सकें। सभी तरह की पुस्तकें बड़ी आसानी से पढ़ने के लिए मिल सकें। इसी उद्देश्य से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण करवा रहे है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा, आज...

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 22 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति दोपहर 12:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट...

छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भाजयुमो में बड़ी जिम्मेदारी...

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के युवा संगठन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। कांकेर निवासी भूपेंद्र नाग को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो)...

संजय रूंगटा ग्रुप में गरबा-डांडिया नाइट की धूम :...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में नवरात्रि के उत्साह के बीच गरबा डांडिया नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों,...

रायपुर में 101 फीट के रावण का दहन :...

रायपुर। राजधानी के WRS कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में मंगलवार को विजयादशमी का पर्व भव्य उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने...