एक दिन पहला बना पिता अगले दिन हुआ मर्डर: दुर्ग में दो गुटों में विवाद के बाद युवक की हत्या… बड़े कॉलोनी के पास पड़ा था शव, 3 संदेहियों से पुलिस कर रही पूछताछ

  • दो गुटों के बीच गुरुवार रात जमकर हुआ विवाद
  • विवाद के बाद एक दूसरे के ऊपर करने लगे हमला
  • खुनी संगर्ष में गई कमल खूटे की जान

दुर्ग। दुर्ग जिले में हत्या का मामला सामने आया है। गुरुवार की रात कुम्हारी में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया है। मृतक की पहचान कमल खूटे के रूप में हुई जिसकी उम्र 27 वर्ष होगी। मृतक रामपुर निवासी था और कबाड़ी का काम करता था। ये वारदात सर्वोदया ग्रीन कॉलोनी के पास हुआ है। हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है। जानकारी मिल रही है कि, मृतक कल ही पिता बना था। कल उसकी बेटी का जन्म हुआ था। सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने एक संदेही को हिरासत में लिया है। ये मामला दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, सतनामी समाज के दो गुटों में विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि वो लोग लाठी, डंडा, हथियार लेकर एक दूसरे को मारने लग गए। दो गुटों में हुए इस खुनी संगर्ष में आरोपी पक्ष ने कमल खूटे के ऊपर धारदार हथियार से पेट, सिर, पीठ और हाथ पैर में इतने वार किए जिससे उसने अपना दम तोड़ दिया। शुक्रवार सुबह से कुम्हारी सहित भिलाई तीन थाने के टीआई और सीएसपी छावनी, एएसपी संजय ध्रुप, सीएसपी क्राइम राजीव तिवारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्ट मोर्टेम के लिए भेज दिया है। ASP शहर संजय ध्रुव ने पुलिस ने बताया कि, 3 संदेहियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। अड़हुईक जानकरी पूछताछ के बाद सामने आएगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रिश्वतखोरों पर ACB का डबल अटैक, पटवारी और बिजली...

बिलासपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिलासपुर जिले के रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो...

प्रेम विवाह की सजा मौत! : पिता, चाचा और...

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जिस बेटी की सुरक्षा की जिम्मेदारी परिवार की...

भिलाई के कारोबारी वैभव वीरवानी का निधन, रामनगर मुक्तिधाम...

भिलाई। सुंदर नगर भिलाई निवासी एवं शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से जुड़े वैभव वीरवानी का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन...

भिलाई टाइम्स के पत्रकार को कार से कुचलने की...

राजनांदगांव। शहर के सनसिटी क्षेत्र के पास बीती रात दो पत्रकारों के साथ हुई एक सनसनीखेज घटना ने कानून-व्यवस्था और पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर...