CG में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक-कार की भिड़ंत… मां-बेटे की मौके पर ही मौत… बेटी गंभीर रूप से घायल

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। ट्रक और कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गयी है। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं बेटी गंभीर रूप से घायल है। घायल बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। ड्राइवर मामूली रूप से घायल है। मामला केरेगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली खबर के मुताबिक, कल यानि 17 अगस्त गुरुवार को रात करीब 11:45 बजे कार में नीलिमा चोपड़ा (45 ), उनका बेटा भव्य चोपड़ा (12) और बेटी भूमिका चोपड़ा तीनों धमतरी से नगरी की ओर जा रहे थे। तीनों स्विफ्ट कार क्रमांक CG 05 S 6300 में सवार थे और अपने घर नगरी वापस लौट रहे थे। कार में ड्राइवर समेत 4 लोग सवार थे।

दैनिक भास्कर के खबर के अनुसार कार ग्राम सियादेही पहुंची, तभी अन्नपूर्णा राइस मिल के पास नगरी की तरफ से आ रहे ट्रक (क्रमांक CG 04 JB5774) ने उसे सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सुचना तत्काल आस-पास के ल्पोंगों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार चारों लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों मां-बेटे के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवा दिया। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके पर ही भाग गया। जिसकी तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...