CG – भाई-बहन की मौत: साइकिल से स्कूल जा रहे थे दोनों… हाईवा ने कुचला… दोनों की मौके पर हुई मौत, लोगों में आक्रोश

साइकिल से स्कूल जा रहे थे दोनों… हाईवा ने कुचला… दोनों की मौके पर हुई मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से स्कूल जा रहे भाई-बहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक भाई और बहन साईकिल में सवार होकर स्कुल जा रहे थे।उ सी दौरान सिरगिट्टी नगर निगम जोन 2 ऑफिस जाने वाले मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाईवा ने दोनों बच्चों को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। दोनों बच्चे सिरगिट्टी सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे।बताया जा रहा है कि इस मार्ग में स्पीड ब्रेकर और बैरिकेड्स के लिए प्रशासन को बार बार सुचना देने के बाद भी किसी ने सुध नहीं लिया। लिहाजा कोई भी वाहन इस मार्ग से फर्राटे भरते हुए निकल जाती है।

इधर इस दर्दनाक हादसे के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। वहीं भाई,बहन के मौत पूरे इलाके में मातम पसर गया है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुँचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें, मृतक आशीष केवर्त 7वीं में पढ़ता था और उसकी बड़ी बहन भावना केवर्त कक्षा 10वीं में पढ़ती थी। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी तहकीकात में पुलिस जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर के सामने नशीली...

दुर्ग। अवैध नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। भिलाई के स्टेशन मरोदा क्षेत्र में आरोपी युवक...

दुर्ग में दो यूट्यूबर्स पर दूसरी FIR, वीडियो हटाने...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जुड़े कथित इंस्टाग्राम चैट विवाद में फंसे 2 यूट्यूबर्स सागर साहू और पुष्पराज...

यातायात मुख्यालय से जब्त एक्टिवा चोरी, गाड़ी लेने पहुंचे...

रायपुर। राजधानी में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यातायात मुख्यालय परिसर में जब्त कर खड़ी की...

नवविकास की राह पर अग्रसर बस्तर : जगरगुण्डा पहुंचने...

रायपुर। बस्तर अब भय और हिंसा की पहचान से आगे बढ़कर विकास, विश्वास और जनसहभागिता के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। कभी...