CG – दो युवकों की मिली लाश: करेंट लगने से मौत होने की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस, मामले की जांच जारी

दो युवकों की मिली लाश: करेंट लगने से मौत होने की आशंका

जांजगीर-चांपा| छतीसगढ़ के जांजगीर चांपा से बड़ी खबर आ रही है। यहां दो युवकों का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला नवागढ़ थाना इलाके के कोकड़ी कटौद की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कोकड़ी नाला पुल की रॉड काटने के दौरान करंट लगने से दोनों युवक की मौत होने की आशंका है। शव के पास लोहे की रॉड का टुकड़ा मिला है,बताया जा रहा है कि वहीं पास के खम्भे से विद्युत कनेक्शन लेकर पुल की रॉड को काटा जा रहा था तभी ये हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक घटना नवागढ़ थाना इलाके के कटौद गांव की बताई जा रही है। जहाँ के कोकड़ी नाले में दो युवक देवा यादव और रवि केंवट की लाश मिलने से इलाके में सनसनी है। इस बात की जानकारी जब गाँव के लोगों तक पहुँची तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। वहीं दो युवकों की मौत से पूरे गांव में मातम है,और परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। इधर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद नवागढ़ टीआई टीम सहित मौके पर पहुँचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पीएम के लिये भेज दिया है। वहीं मामले में जांच शुरु कर पुलिस लोगों से पूछताछ कर रही है। फिरहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही दोनों युवक की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 3...

बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जूनापारा पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ...

एशियन गेम्स 2026 में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी स्नेहिल अधिरवार ने अंतरराष्ट्रीय ई-स्पोर्ट्स के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जापान के आइची-नागोया में...

CG News: महिला से घर में घुसकर छेड़खानी और...

रायगढ़। धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ओंगना गांव में महिला के घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है...

CG Crime : कांग्रेस नेता और पत्नी पर जानलेवा...

सरगुजा। मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा इलाके में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब करीब 15 से 20 बदमाशों ने कांग्रेस नेता...