11 लोगों की मौत: ट्रक और बस में भीषण टक्कर… 11 यात्रियों की चली गई जान… 20 लोग गंभीर रूप से घायल

ट्रक और बस में भीषण टक्कर, 11 यात्रियों की चली गई जान

डेस्क। राजस्थान के भरतपुर जिले में बुधवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया है. यहां एक ट्रक की टक्कर से बस में सवार 11 लोगों की मौत हो गई. 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया.

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों से भरी बस गुजरात से मथुरा की तरफ जा रही थी. जयपुर-आगरा हाइवे पर नदबई थाना इलाके में जयपुर आगरा नेशनल हाईवे पर हन्तरा पुल पर बस खराब हो गई. ड्राइवर ने बस को खड़ा किया और ठीक करने की कोशिश करने लगा. तभी पीछे से आए ट्रक ने बस में टक्कर मार दी.

पुलिस का कहना है कि हादसे में 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई है. कुछ लोग घायल हुए हैं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बारे में जानकारी ली जा रही है.

पुलिस ने बताया कि यह बस गुजरात के भावनगर से चलकर जयपुर और भरतपुर होते हुए उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रही थी. सुबह करीब 5 बजे हादसा घटित हुआ. मरने वालों में 6 महिलाएं और पांच पुरुष बताए जा रहे हैं. सभी यात्रियों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने 11 लोगों को मृत घोषित कर दिया. करीब 20 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

Blinkit में नौकरी करने वाली युवती की निर्मम हत्या:...

क्राइम डेस्क शिकोहाबाद/फिरोजाबाद। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित एक क्विक-कॉमर्स कंपनी (ब्लिंकिट) में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा...

छत्तीसगढ़ के 11 जिलों में जिला समन्वयक पदों पर...

सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड (CSC) ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के लिए जिला समन्वयक (District Coordinator) पदों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी...

CG – पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुआ खेलते 9...

CG रायपुर। राजधानी के कटोरा तालाब स्थित ईलेवन ग्राउंड के पास सिविल लाइन थाना पुलिस ने ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे जुआरियों के...

दुर्ग में दर्दनाक हादसा : बाइक और कार में...

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। दुर्घटना में...